एक्सप्लोरर

जयंत चौधरी ने की PM Modi के स्किल इंडिया मिशन की तारीफ, कहा- हुनरमंद युवाओं से विकसित बनेगा भारत

Skill India Mission: जयंत चौधरी ने कहा कि स्किल इंडिया मिशन के तहत राज्य ने लाखों युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा है. जिससे देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है.

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘स्किल इंडिया मिशन’ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि भारत की सबसे शक्तिशाली संपत्ति उसके युवा हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने हमेशा युवाओं को राष्ट्र की आर्थिक, शैक्षिक और तकनीकी दृष्टि के केंद्र में रखा है. कौशलयुक्त और सशक्त युवा ही देश को विकसित भारत की ओर ले जाएंगे. 

जयंत चौधरी ने ‘स्किल इंडिया मिशन’ के दस साल पूरे होने पर कहा कि 15 जुलाई 2015 का सूरज भारत के युवाओं के लिए एक नई उम्मीद लेकर उगा था. इस दिन प्रधानमंत्री ने ‘स्किल इंडिया मिशन’ की शुरुआत की थी. एक ऐसी पहल, जिसका सपना सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास था. जब इसकी घोषणा हुई सभी स्पष्ट हो गया था कि अब भारत का युवा सिर्फ डिग्रीधारी नहीं रहेगा, बल्कि वह हुनरमंद बनेगा और अपने कौशल से देश को भी गढ़ेगा.

स्किल इंडिया से लाखों युवाओं को मिला रोजगार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्किल इंडिया मिशन के तहत राज्य ने लाखों युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा है. विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में स्किल सेंटरों की स्थापना, उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम और रोजगार मेलों के जरिए यूपी के युवा आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि, “भारत की सबसे शक्तिशाली संपत्ति उसके युवा हैं. इस तथ्य को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र की आर्थिक, शैक्षिक और तकनीकी दृष्टि के केंद्र में रखा है. स्किल इंडिया के तहत करोड़ों युवाओं को निर्माण, स्वास्थ्य सेवा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ऑटोमोटिव जैसे विविध क्षेत्रों में उद्योग-संबंधित कौशल प्रदान किया गया है. जिससे शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई कम हुई है. 

विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा देश
इसके जरिए युवाओं को व्यावहारिक और रोजगार के लिए तैयार क्षमताओं से सशक्त किया है. जैसे-जैसे हम 2047 तक विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहे हैं, यह आत्मविश्वासी और कुशल पीढ़ी ही उस सपने को साकार करने वाली सच्ची निर्माता होगी. जयंत चौधरी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मंत्रालय के निरंतर और समर्पित प्रयास देश के कौशल विकास परिदृश्य पर ठोस और सकारात्मक प्रभाव डालेंगे. 

राकेश सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय को सपा ने दी चुनौती! कहा- अगर दम है तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget