एक्सप्लोरर

'आप' विधायक के काफिले पर हमला, एक की मौत, एक घायल;पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद महरौली से आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला हो गया। जिसमें एक आप कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी जश्न में डूबी हुई हैं। वहीं आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमले ने हड़कंप भी मचा दिया है। इस हमले में गोली लगने से आप के एक कार्यकर्ता की मौत और एक घायल हो गया। मृतक आप कार्यकर्ता का नाम अशोक मान बताया जा रहा है, जबकि घायल का नाम हरेंद्र है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हरेंद्र के पेट में गोली लगी थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नरेश यादव महरौली से आप के विधायक हैं।

निजी दुश्मनी, राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं: पुलिस

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस हमले का राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं है, ये हमला निजी दुश्मनी का परिणाम है। दक्षिण पूर्व के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि इस हमले में एक ही शख्स शामिल हो, जिसने निशाने पर आप विधायक नरेश यादव नहीं थे। उसके टारगेट पर अशोक मान थे, जिसकी इस हमले में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि निजी दुश्मनी के चलते ये हमला हुआ और हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, साल 2019 में आरोपित के भतीजे की गोली मारी थी। हमलावर को इस गोलीकांड का शक अशोक मान पर था। इसलिए उसने 15 दिन पहले मृतक अशोक मान को धमकी भी दी थी।

मंगलवार रात 10 बजे हुआ काफिले पर हमला

मंगलवार को जब आम आदमी पार्टी जश्न में डूबी हुई थी। इस दौरान रात करीब साढ़े 10 हजे आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला हो गया। इ हमले की सूचना आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीटकर लोगों को दी। उन्होंने लिखा- महरौली में आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला। अशोक मान की सरेआम हत्या कर दी गई। ये है दिल्ली में कानून का राज।

बाल-बाल बचे आप विधायक

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आप विधायक नरेश यादव महरौली इलाके में स्थित बाबा लटूरिया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। पूजा करके लौटते वक्त वसंत कुंज के फोर्टिस हॉस्पिटल अस्पताल के पास बाइक सवार एक शख्स से उनके काफिले पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि नरेश यादव उस वक्त ओपन कार में थे। इस फायरिंग में वो तो बाल-बाल बच गए, लेकिन कार में सवार अशोक मान की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि हरेंद्र नाम का कार्यक्रम के पेट में गोली लगने से वो घायल हो गया। जांच में सामने आया कि हमलावर के निशाने पर आम विधायक नहीं बल्कि आप कार्यकर्ता था। निजी दुश्मनी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें:

वैलेंटाइन डे से जुड़ा है केजरीवाल की जीत का कनेक्शन, जानें- अरविंद के लिए क्यों खास है ये दिन क्या BJP के राष्ट्रवाद के मुद्दे को हाईजैक करने की फिराक में है 'आप'...पार्टी दफ्तर के बाहर लगे ये पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget