एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: विपक्ष के महागठबंधन में शामिल होगी AAP? नीतीश कुमार का जिक्र कर संजय सिंह का बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024: महाठबंधन के सवाल पर सांसद संजय सिंह ने इशारों में कहा, नीतीश कुमार से अरविंद केजरीवाल की मुलाकात हुई है, जल्द ही सार्थक परिणाम आएंगे.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) बस्ती पहुंचे. उन्होंने नुक्कड़ सभा कर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता से अपील की. एबीपी गंगा से खास बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र साफ है, जिसमें हाउस टैक्स हॉफ होगा साफ, वाटर टैक्स माफ होगा और मोहल्ला क्लीनिक खुलेगी. फ्री के मुद्दे पर विपक्ष के घेरने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता का पैसा है तो जनता को ही क्यों न दे दिया जाए.

चुनाव में बजरंगबली की एंट्री वाले सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि किसी संगठन की तुलना भगवान से नहीं हो सकती क्योंकि कल कोई अपने पार्टी का नाम राम पार्टी रख ले तो क्या उस पार्टी की तुलना भगवान राम से होगी. यह बेहद ही गलत बात है और मैं तो कहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने बजरंगबली का अपमान किया है, उन्होंने बजरंग दल की तुलना भगवान बजरंगबली से कर दी है क्योंकि बजरंग दल एक संगठन है जिसकी तुलना भगवान से करना बेहद ही गलत है. 

प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगना चाहिए- संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को इसके लिए देश से माफी मांगना चाहिए. असल में भगवान का अपमान बीजेपी करती है क्योंकि अभी कुछ दिन पहले सीएम योगी ने बजरंगबली को आदिवासी तक कह दिया था और यह लोग भगवान में भी जाति खोज कर लाते हैं. यही नहीं यूपी के डिप्टी चीफ मिनिस्टर रह चुके दिनेश शर्मा ने भी सीता मैइया को टेस्ट ट्यूब बेबी तक कह दिया था, तो बीजेपी का पैमाना अलग-अलग है क्योंकि राम सेना नाम का गोवा में एक संगठन था जिसको गोवा की बीजेपी सरकार ने बैन कर दिया था.

UP Nikay Chunav 2023: गाजीपुर में कम मतदान पर योगी के मंत्री अनिल राजभर ने जताई चिंता, चुनाव आयोग को लेकर कही ये बात

बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के सवाल पर उन्होंने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला और कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं जब बृजभूषण सिंह खुद कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री जब चाहे मैं इस्तीफा दे दूंगा. इसका मतलब प्रधानमंत्री खुद उन्हें बचा रहे हैं. जिस विनेश फोगाट को प्रधानमंत्री ने अपनी बेटी कहा था वह पिछले 12 दिन से धरने पर बैठी है, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक बार भी उसका संज्ञान नहीं लिया. इतना ही नहीं अब इन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के जाति को भी लेकर बीजेपी हमला कर रही है और कह रही है कि वह जाट हैं तो ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए. वहीं महाठबंधन के सवाल पर इशारों में कहा, नीतीश कुमार से अरविंद केजरीवाल की मुलाकात हुई है, जल्द ही सार्थक परिणाम आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget