एक्सप्लोरर

राशिफल 24 जून, 2019: इस महीने का आखिरी सोमवार आपके लिए कैसा रहेगा

आज का राशिफल (24 जून, 2019): क्या कहता है आपका आज का राशिफल। पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल बताया है, आप भी पढ़ें।

नई दिल्ली। इस महीने यानी जून का आखिरी सोमवार आपका कैसा गुजरेगा। किस राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और किस राशि के लोगों को किन चीजों से सावधानी बरतनी हैं। ये सभी जानकारी दी है आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में। तो आप भी पढ़ें अपना आज का राशिफल ( 24 जून राशिफल)।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

ऑफिस के जो पेंडिंग कार्य है, उनको निपटाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। बॉस आपके कामों की रिपोर्ट भी मांग सकते हैं। कुल मिलाकर ग्रहीय स्थिति आप पर बोझ बढ़ाकर आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती है। आज पारिवारिक तनाव ऑफिस लेकर न आएं। तनाव का असर अपने अन्य जरूरी कामों पर पड़ सकता है। आप मीठा बोलकर लोगों से अपनी बात मनवा सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

ऑफिस में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। सभी कार्य सरलता से होते चले जाएंगे। आज आप कुछ ऐसे कामों की प्लानिंग कर सकते हैं, जिनसे आने वाले दिनों में मदद मिले। आज तरह-तरह के व्यवधान आपके कार्यों के विलंब से होने का कारण बन सकते हैं। जिसके कारण गलती होने की संभावना बढ़ जाएगी। आपको थोड़ी देर काम बंद करके परेशानियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। यदि कई दिनों से घर की साफ-सफाई नहीं की है, तो सफाई करके घर की नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर निकालें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज ऑफिस के नियमों को ध्यान में रखते हुए ही अपने कार्य करें। नियमों की अनदेखी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी काम को लेकर यदि कई दिनों से प्रयास कर रहे हैं, तो आज वह काम पूरा हो सकता है। लगातार की गई मेहनत आपको प्रगति के द्वार तक पहुंचा सकती है। घर के माहौल को खुशनुमा बनाकर रखना है। ऑफिस के उपरांत घर पर लोगों को समय दें। आज कुछ स्पेशल खाना बनवाकर सब लोग एक साथ भोजन करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

यदि संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो आज उससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है। मामला यदि न्यायालय में हो, तो उस पर नियमित निगाह रखें। आपको यदि किसी का कार्य नहीं करना है, तो उसको बहुत प्यार से अपनी असमर्थता प्रकट करते हुए मना कर दें। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। यदि कई दिनों से उनका चेकअप न हुआ हो तो आज करा सकते हैं। यदि उन्हें किसी वस्तु की आवश्यकता है तो  उसकी भी व्यवस्था करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

ऑफिसियल कार्य आज सहकर्मियों के साथ मिलकर करने हैं। इससे आप पर से काम का बोझ कुछ कम होगा और गलतियां भी कम होंगी। आज की गई मेहनत आपको भविष्य में फल देगी। इसलिए मेहनत करने से पीछे न हटें। यदि आपके शुभचिंतक आपको कई बार घर आने का न्योता दे चुके हैं, तो आज उनके घर जाकर उन्हे सरप्राइज दे सकते हैं,  क्योंकि यह समय है अपना सामाजिक दायरा बढ़ाने का।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

लाइफ पार्टनर या कोई मित्र आपसे मदद मांगे, तो उसकी मदद अवश्य करें। आपकी मदद से उनके रुके हुए कार्य बन सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की आज प्रबल संभावनाएं है। किसी मित्र को दिया धन आज वापस मिल सकता है। आज बुद्धि का प्रयोग अधिक और मेहनत कम करने की स्थिति अंतरिक्ष में बनी है। आज बुद्धि का प्रयोग करें कार्य बनने में समय नहीं लगेगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज अपने लक्ष्य पर निगाह रखना होगा। जो भी प्रमुख कार्य हों उनकी लिस्ट अवश्य बना लें।  इस समय आपको कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। जो लोग कैटरिंग या रेस्टोरेंट या होटल से संबंधित कारोबार करते हैं उनको आज लाभ हो सकता है। ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक स्कीम भी बना सकते हैं।  दिमाग में किसी के प्रति कोई शंका न रखें। इस शंका के चलते आपके लोगों के साथ मनमुटाव होने की प्रबल आशंका है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आलस्य करना वैसे तो ठीक नहीं होता है, लेकिन यदि बहुत दिनों से आलस्य निरंतर बना हुआ है तो यह किसी बीमारी के कारण भी हो सकता है। डॉक्टर की सलाह लेना लाभकारी होगा। आज आपको प्रकृति के नजदीक रहना है। घर में लगे पेड़-पौधों की देख-रेख करें। आज एक नया पेड़ लगाएं और उसको पानी देकर सींचना चाहिए। अपनी गलत बात को सही साबित करने की कोशिश न करें।  गलती मानने में ज्यादा फायदा है। यह स्वभाव आपको भविष्य में बहुत लाभ देगी।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज मानसिक शांति को प्रमुखता देनी चाहिए, इसलिए शांत मन के साथ कार्य करिये। आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। सरकारी योजनाओं में निवेश करने का भी समय चल रहा है।  अपने खान-पान में ठंडी चीजों को कम वरीयता दें। गले एवं फेफड़े से संबंधित दिक्कत होने की आशंका है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज किसी भी विवाद में उलझना नहीं चाहिए। ऑफिस में यदि कोई आपसे गलत बात कर भी दे, तो आपको समझदारी का परिचय देते हुए विवाद को टालने का पूरा प्रयास करना होगा। सभी को समान दृष्टि से देखें। छोटा हो या बड़ा, सबका सम्मान करें। इनकी शुभकामनाएं आपके काम आने वाली है। मन अगर गलत शौक करने के लिए प्रेरित कर रहा है तो उसे अनुशासित रखें। अन्यथा यही बुरी आदत, व्यसन में बदल जाएगी, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

कार्मक्षेत्र में आपके द्वारा किये जा रहे प्रयास अब रंग लाने वाले हैं। इसलिए कठोर परिश्रम निरंतर जारी रखना होगा, ताकि अच्छे रिजल्ट आपको प्राप्त हो सके।  गलत तरीकों से मिली सफलता स्थाई नहीं होती है। कुछ लोग आपको गलत तरीके से कार्य करने की सलाह दे सकते हैं, लेकिन आपको गलत सलाह स्वीकार नहीं करनी चाहिए।  खान-पान का विशेष ध्यान रखें। गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें। लीवर संबंधित कुछ दिक्कत हो सकती है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। आपकी मेहनत भविष्य में भाग्य के दरवाजे खोल सकती है। लेकिन वर्तमान समय में भाग्य  की अपेक्षा कर्म पर ज्यादा भरोसा रखें। किसी बात को लेकर भाईयों के साथ विवाद हो सकता है। यदि पहले से कोई विवाद चल रहा हो तो शांति के साथ वार्ता करनी चाहिए और विवाद को समाप्त करना ही अच्छा रहेगा। यदि आप लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो अब इस दिशा में गाड़ी आगे बढ़ सकती है। मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा जरूरत पड़ने पर मित्र भी आर्थिक मदद कर सकते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget