एक्सप्लोरर

राशिफल 24 जुलाई, 2019: कैसा रहेगा आज आपका स्वास्थ्य, किस राशि के लोग किन बातों का रखें विशेष ध्यान

राशिफल 24 जुलाई, 2019: कैसा रहेगा आज आपका स्वास्थ्य, किस राशि के लोग किन बातों का रखें विशेष ध्यान। ये सब जानने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल।

नई दिल्ली। एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया कि कैसा बीतेगा आपका आज का दिन। क्या कहता है सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल। ऑफिस में दिन कैसा गुजरेगा। स्वास्थ्य कैसा रहेगा। ये सब जानने के लिए पढ़ें 24 जुलाई का राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। आपकी मेहनत भविष्य में भाग्य के दरवाजे खोल सकती है। वर्तमान समय में भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ज्यादा भरोसा रखें। मित्रों से विवाद को समाप्त करना ही अच्छा रहेगा। यदि आप लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो अब इस दिशा में गाड़ी आगे बढ़ सकती है।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

कर्मक्षेत्र में कठोर परिश्रम निरंतर जारी रखना होगा, ताकि अच्छे रिजल्ट आपको प्राप्त हो सके। गलत तरीकों से मिली सफलता स्थाई नहीं होती है। लोग मन भ्रमित कर सकते हैं अतः सचेत रहें। गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

ऑफिस में यदि कोई आपसे गलत बात कर भी दे तो आप समझदारी का परिचय दें। आज विवाद को टालने का पूरा प्रयास करना होगा। छोटा हो या बड़ा, सबका सम्मान करें। बुरी आदत, व्यसन में बदल सकती हैं, मन के घोड़े पर लगाम लगाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज मानसिक शांति को प्रमुखता देनी चाहिए, इसलिए शांत मन के साथ कार्य करिये। आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। सरकारी योजनाओं में निवेश करने का भी समय चल रहा है। गले एवं फेफड़े से संबंधित दिक्कत होने की आशंका है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आलस्य किसी बीमारी के कारण भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना लाभकारी होगा। आज नया पेड़ लगाएं और उसको पानी देकर प्रकृति को बचाएं। अपनी गलत बात को सही साबित करने की कोशिश न करें।  गलती मानने में ज्यादा फायदा है। यह स्वभाव आपको भविष्य में बहुत लाभ देगी।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज अपने लक्ष्य पर निगाह रखना होगा। जो भी प्रमुख कार्य हों उनकी लिस्ट अवश्य बना लें। इस समय आपको कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। कैटरिंग, रेस्टोरेंट या होटल से संबंधित कारोबार करते हैं उनको लाभ हो सकता है। शंका के चलते संबंधों में मनमुटाव होने की आशंका है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

लाइफ पार्टनर या कोई मित्र आपसे सहयोग की मदद मांगे तो उसकी मदद अवश्य करें। आपकी मदद से उनके रुके हुए कार्य बन सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की आज प्रबल संभावनाएं है। आज बुद्धि का प्रयोग करें कार्य बनने में समय नहीं लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

ऑफिसियल कार्य आज सहकर्मियों के साथ मिलकर करने हैं। जिससे काम का बोझ कुछ कम होगा। आज की गयी मेहनत आपको भविष्य में फल देगी। शुभचिन्तको के घर जाकर उन्हे सरप्राइज दे सकते हैं। अभीभावक बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आपको यदि किसी का कार्य नहीं करना है, तो उसको बहुत प्यार से अपनी असमर्थता प्रकट करते हुए मना कर दें। कठोर शब्दों का प्रयोग से बचें। पड़ोसियों से ताल-मेल बना कर चलें जरुरत पर आपके बहुत काम आएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। घर में किसी वस्तु की आवश्यकता है तो उसे खरीद लें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज ऑफिस के नियमों को ध्यान में रखें। नियमों की अनदेखी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। काम को लेकर कई दिनों से प्रयासरत हैं, तो कार्य पूरा हो सकता है। मेहनत आपको प्रगति के द्वार तक पहुंचा सकती है। घर के माहौल को खुशनुमा बनाकर रखना है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

ऑफिस में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। सभी कार्य सरलता से होते चले जाएंगे। ऐसे कामों की प्लानिंग करें, जिनसे आने वाले दिनों में मदद मिले। गलतियों को दूर करने के लिए थोड़ी देर शांति से बैठे। सफाई करके घर की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज पेंडिंग कार्य को निपटाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। बॉस कामों की रिपोर्ट भी मांग सकते हैं। ग्रहीय स्थिति आप पर बोझ बढ़ाकर धैर्य की परीक्षा ले सकती है। आप मीठा बोलकर लोगों से अपनी बात मनवा सकते हैं। आज पारिवारिक तनाव ऑफिस लेकर न आएं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
ऋषिकेश: अवैध शराब बेचते हुए 19 साल का युवक गिरफ्तार, कट्टे से 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद
ऋषिकेश: अवैध शराब बेचते हुए 19 साल का युवक गिरफ्तार, कट्टे से 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...
उत्तराखंड की GSDP 3.81 लाख करोड़ रुपये पहुंची, प्रति व्यक्ति आय में भारी वृद्धि और गरीबी में आई कमी
उत्तराखंड की GSDP 3.81 लाख करोड़ रुपये पहुंची, प्रति व्यक्ति आय में भारी वृद्धि और गरीबी में आई कमी

वीडियोज

Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
Prediabetes: कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?
कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स
Embed widget