एक्सप्लोरर

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों का आरोप, पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला

पिलखुआ पुलिस हिरासत में प्रदीप नाम के युवक की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पीट-पीटकर उसे मार डाला है।

हापुड़, एबीपी गंगा। हापुड़ में पुलिस की हिरासत में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। प्रदीप नाम के युवक की मौत पिलखुआ पुलिस की हिरासत में होने का आरोप परिजनों द्वारा लगाया जा रहा है। मृतक के परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले सलहज की मौत की पूछताछ के लिए प्रदीप को धोखे से पुलिस ने बुलाया था। छिजारसी चौकी पर पूछताछ के दौरान प्रदीप की पुलिस की खूब पिटाई गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालात गंभीर होने पर पुलिस ने उसे जीएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालात में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ये पूरा मामला
जिला हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का है।
आपको बता दें कि पिलखुआ पुलिस ने एक महिला के मर्डर के मामले में रविवार दोपहर प्रदीप और उसके भाई कुलदीप को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों की खूब पिटाई की। जिस कारण प्रदीप की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस ने उसे पिलखुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालात होने की चलते मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां प्रदीप ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप है मृतक प्रदीप के शरीर पर पुलिस की बेरहमी से पिटाई के निशान साफ दिख रहे हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि पिलखुआ कोतवाल योगेश बालियान ने प्रदीप को अवैध रूप से हिरासत में रखा था और पुलिस कस्टडी में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
इस पूरे मामले पर हापुड़ एसपी यशवीर सिंह का कहना है, 'युवक की पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी, जिस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज भी रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।' एसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अगर इस मामले में कोई भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget