एक्सप्लोरर

अयोध्या: राष्ट्रपति कोविंद के दौरे से पहले आज से राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक

राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे से ठीक पहले राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक अयोध्या में आयोजित है. इस दो दिवसीय बैठक के लिए भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंच चुके हैं.

राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे के ठीक पहले राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक अयोध्या में आयोजित है. इस दो दिवसीय बैठक के लिए भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंच चुके हैं. आज से बैठकों का दौर शुरू होगा. सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि पर निर्माण स्थल का निरीक्षण होगा. फिर कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों के साथ परिसर में ही बैठक और मंदिर निर्माण की प्रगति पर चर्चा की जाएगी. उसके बाद सर्किट हाउस में भवन निर्माण समिति की बैठक होगी. इस बैठक में भाग लेने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी भी अयोध्या पहुंचे हैं. वहीं, सूत्रों की माने तो संघ के पूर्व सहकार्यवाह रहे भैया जी जोशी के भी बैठक में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं. भैया जी जोशी भी अयोध्या पहुंच चुके हैं.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने बताया की राम मंदिर के बुनियाद का काम पूरा हो चुका है. अब बुनियाद के ऊपर प्लिंथ में बनाकर स्टोन लगाए जाने का काम होना है. 15 सितंबर तक बुनियाद भरे जाने की समय सीमा तय की गई थी और लगभग तय समय सीमा के अंदर ही बुनियाद भरे जाने का काम पूरा हो गया है. मंदिर निर्माण को अपनी आंखों से लोग देख सकें, इसके लिए ट्रस्ट ने राम झरोखे का भी निर्माण कराया है. रामलला के दर्शन को आने वाले राम भक्त अपनी आंखों से मंदिर निर्माण को देख पा रहे हैं. पिछली बैठक में राम भक्तों के लिए राम झरोखे के निर्माण की पेशकश ट्रस्ट की तरफ से की गई थी और अब इस बैठक में राम भक्तों को क्या नई सौगात मिलती है यह देखने की बात होगी. लेकिन लगातार राम मंदिर निर्माण और राम भक्तों के हित में राम मंदिर ट्रस्ट काम कर रहा है. 

गोविंद देव गिरी ने दी ये जानकारी 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया, 'मंदिर की नींव का काम पूरा हो गया. अब रेफ्ट का काम जल्द ही आरंभ हो जाएगा और उसके पश्चात ऊपर के निर्माण कार्य का आरंभ होगा. उसे आप लोग अपनी आंखों से देख सकेंगे. आप सभी लोगों के लिए खुला है. अब सभी लोग स्वयं देख सकते हैं. एक बार रेफ्ट का काम पूरा होगा, उसके बाद उसके ऊपर स्टोन का काम आरंभ होगा. उसके लिए हमारी बैठक है. उसके बाद ऊपर के पत्थरों का कार्य आरंभ हो जाएगा.'

ये भी पढ़ें :-

बड़ी खबरः हाजीपुर में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, कई युवकों को PMCH में कराया गया भर्ती

Caste Based Census: जीतन राम मांझी ने उठाए सवाल, ‘नाम में टाइटल लगाकर जाति बताने वालों को डर क्यों?’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget