एक्सप्लोरर

मेरठ में स्कूल बस बिजली के तारों में लिपटी, सवार थे 18 बच्चे, फिर जो हुआ...

Meerut News: बिजली विभाग की लापरवाही 18 से अधिक मासूमों की जान पर बन आई थी, लोगों की सक्रियता ने बड़ा हादसा टाल दिया. दरअसल एक स्कूल की बस बिजली के खम्भे से लटके तारों से उलझ गयी.

UP News: मेरठ में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया, यहां बिजली विभाग की लापरवाही 18 से अधिक मासूमों की जान पर बन आई थी, गनीमत ये रही कि समय पर स्थानीय लोगों की सक्रियता ने बड़ा हादसा टाल दिया. दरअसल एक स्कूल की बस बिजली के खम्भे से लटके तारों से उलझ गयी, इससे पहले कुछ होता स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने 18 बच्चों को तेजी से बाहर निकाला. जबकि बिजली विभाग के अधिकारी बस ड्राईवर की गलती बता रहे हैं. फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

मामला मेरठ के ब्रहमुपरी थाना इलाके के सेक्टर एक का है. एक निजी स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ ने वापिस जा रही थी. बताया जा रहा है कि तभी सेक्टर में नीचे झूल रहे तारों में बस उलझ गई और झटका लगने के बाद खंभा टूटकर भी बस पर गिर गया. बस में 18 छोटे बच्चे और स्टाफ था. चीख पुकार मचनी शुरू हो गई. स्थानीय लोग शुरू में दूर खड़े रहे, लेकिन फिर बच्चों को बचाने के लिए दौड़ पड़े. चालक ने भी बस से छलांग लगा दी और स्थानीय लोगों की मदद से एक-एक करके बच्चों को बाहर निकाला गया. कुछ बच्चे रो भी रहे थे और स्कूल का जो बाकी स्टाफ था उसके चेहरे पर भी खौफ साफ नजर आ रहा था.

मौके पर अफरा-तफरी
तारों में उलझी निजी स्कूली बस और बिजली का खंभा टूटकर बस पर गिरने से अफरा-तफरी मची रही. वहां मौजूद लोग बस यही कहते रहे कि भगवान तेरा लाख लाख शुक्रिया तूने बड़ा हादसा टाल दिया. जिस वक्त बस तारों में उलझी थी और ख्ंाभा टूटकर बस पर गिरा था उस वक्त यदि करंट उतर आता तो क्या होता. हादसा कितना बड़ा हो सकता था. कई लोगों की आंखों में आंसू भी थे कि जिंदगी बचाना भगवान के हाथ में है, जाको राखे साइयां मार सके न कोय. बिजली विभाग कितना लापरवाह है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई बार लोगों ने बिजली विभाग से तारों को उंचा करने के लिए कहा था, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया. नतीजा सबके सामने है कि आज मेरठ में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया.

बमुश्किल हटाया गया खम्भा
सूचना मिलते ही ब्रहमपुरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. इसके बाद बिजली विभाग की टीम को फोन किया गया तो टीम मौके पर पहुंची. बस पर सीढ़ी लगाकर बिजली विभाग की टीम उपर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद खंभा हटाया गया, कई तार काटे गए और तब जाकर बस को तारों के जंजाल और खंभा हटाकर बाहर निकाला गया. इसके लिए शटडाउन भी लेना पड़ा.

विभाग ने ड्राईवर को बताया जिम्मेदार
बस के तारों में उलझने और बिजली का खंभा टूटकर बस पर गिरने के मामले में बिजली महकमें ने बस चालक की बड़ी लापरवाही बताते हुए ब्रहमपुरी थाना इलाके की माधवपुरम चौकी में तहरीर दी है. एसडीओ रामलीला ग्राउंड संजय कुमार ने बताया कि बस चालक रॉंग साइड बस लेकर जा रहा था और बस नेट के केबिल तारों में उलझी और फिर बिजली का खंभा टूटकर गिरा है. बिजली विभाग की लापरवाही नहीं है. हमारे जेई गोपी चंद ने मुकदमा कायम कराने को तहरीर दे दी है और हम खुद भी जांच करा रहें हैं.

Input By : सनुज शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget