एक्सप्लोरर

Etawah News: इटावा जंक्शन पर खड़ी ट्रेन में नाबालिग छात्रा से रेप, मां-बाप की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी बाहर

Etawah Minor Girl Rape: पीड़ित नाबालिग छात्रा माता-पिता की डांट से नाराज होकर दादा के पास महोबा जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन गलती से इटावा की ट्रेन में चढ़ गई.

Etawah Crime News: यूपी के इटावा (Etawah) में रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर खड़ी ट्रेन में रेलवे के सफाईकर्मी ने नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ रेप किया. इस घटना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया है. ये छात्रा माता-पिता की डांट से नाराज होकर दादा के घर महोबा (Mahoba) जाने के लिए निकली थी, लेकिन गलती से इटावा की ट्रेन में बैठ गई. रात को ट्रेन जब इटावा पहुंची तो सारे यात्री उतर गए और छात्रा वहीं बैठी रही. जिसके बाद ट्रेन को साफ करने पहुंचे सफाई कर्मी ने छात्रा से रेप की वारदात को अंजाम दिया. 

खबर के मुताबिक 15 जनवरी को हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा माता-पिता की डांट से नाराज होकर अपने दादा के पास महोबा जाने के लिए घर से निकल गई. लेकिन गलती से वो झांसी-इटावा इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ गई. रात करीब साढ़े दस बजे ये ट्रेन इटावा पहुंची, जिसके बाद सभी यात्री ट्रेन से उतर गए. छात्रा को समझ नहीं आया कि इतनी रात को वो जाए तो कहां जाए, ऐसे मे वो ट्रेन की बोगी में ही बैठी रही. इस बीच ट्रेन में एक सफाई कर्मी राजकपूर यादव पहुंचा. उसने देखा कि बच्ची अकेली है और कुछ परेशान है. 

ट्रेन की बोगी में नाबालिग छात्रा से रेप

आरोपी राजकपूर ने छात्रा से पूछा कि वो किसके साथ है तो छात्रा ने बताया कि वो गलती से यहां आ गई है. इसके बाद उसने अपनी मां से बात करने के लिए कहा. इस पर आरोपी ने उसकी मां से बात कराई और भरोसा दिलाया कि बच्ची यहां पर सुरक्षित है. उसने मां को यकीन दिलाया कि वो सुबह आराम से आएं चिंता करने की जरुरत नहीं है. इसके बाद आरोपी ने ट्रेन की बोगी लॉक कर दी और छात्रा से रेप किया. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. सुबह होने पर बच्ची ने किसी यात्री से फोन लेकर अपने घर बात की और उन्हें बुलाया.  

5 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

बच्ची जब अपने माता-पिता के साथ अपने घर झांसी पहुंची तो उसने मां को रात में हुई घटना के बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया. मामले की गंभीरता देखते हुए जीआरपी ने 5 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए जीआरपी आगरा एसपी मो.मुश्ताक व सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि लड़की मां से बात करने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया और फिर प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर खड़ी ट्रेन में लड़की से रेप किया. जीआरपी ने फोन सर्विलांस पर लगाने के करीब पांच घंटे के अंदर आरोपी को माल गोदाम लोहे के पुल से गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'रामचरितमानस' मामले पर पहली बार बोले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
यूपी में डिजिटल संसाधनों से अपडेट होंगे शिक्षक, 4 गाइड वीडियो तैयार
यूपी में डिजिटल संसाधनों से अपडेट होंगे शिक्षक, 4 गाइड वीडियो तैयार

वीडियोज

Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget