एक्सप्लोरर

शादी के लिए घर से भागी थी किशोरी, ब्वायफ्रेंड ने बना दिया कॉलगर्ल, और फिर...

नोएडा पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को जिस्मफरोशी के दलदल से बाहर निकाला है. किशोरी का प्रेमी उसे शादी का झांसा देकर घर से भगा लाया था. जिसके बाद उसने लगातार उसका शारीरिक शोषण किया और जबरन इसे कॉल गर्ल बनने पर मजबूर किया.

नोएडाः बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को इश्क करने की बड़ी सजा मिली है. नाबालिग ने जिस शख्स से प्रेम कर शादी के सपने संजोए थे, उसी शख्स ने उसे जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया. यही नहीं लड़की के प्रेमी ने उसे कॉल गर्ल बनाकर जबरन उसका शोषण भी किया. मामले की जानकारी होने पर नोएडा पुलिस ने युवती को एक होटल से बरामद किया है और अभी उसे नारी निकेतन में रखा गया है.

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण तकरीबन ढाई महीने पहले बिहार के मुजफ्फरपुर की 17 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ पटना से दिल्ली भाग आई. दिल्ली आने के बाद जब उसका सामना सच्चाई से हुआ तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई. जिस प्रेमी से वह शादी करने और परिवार बसाने के सपने देख कर आई थी उसने युवती का शारीरिक शोषण कर उसे जिस्मफरोशी करने पर मजबूर कर दिया.

ब्वायफ्रेंड खुद लाता था ग्राहक इसके साथ ही उसका प्रेमी खुद ही ग्राहकों की बुकिंग कर लाने लगा. जिसके लिए उसने बकायदा नोएडा में एक होटल भी किराये पर ले लिया और दो अन्य युवकों के साथ मिलकर इस होटल में देह व्यापार का धंधा चलाने लगे. इसका खुलासा तब हुआ जब नोएडा पुलिस ने होटल में छापा मारकर यहां से नाबालिग और उसके प्रेमी सहित अन्य आरोपियों को पकड़ा था. यह युवक पिछले करीब दो माह से ही किशोरी से गलत काम करा रहा था.

किशोरी के परिजनों को दी गई जानकारी नाबालिग लड़की के सेक्स रैकेट में पकड़े जाने के बाद जब पुलिस को उसकी सच्चाई पता लगी तो पुलिस ने इसकी सूचना मुजफ्फरपुर में किशोरी के परिजनों को दी. पुलिस का कहना है कि किशोरी के परिजनों के सामने आने के बाद ही इस मामले की और सच्चाई पता चलेगी. फिलहाल किशोरी को नारी निकेतन में भेजा गया है और उसका प्रेमी जेल में है.

बता दें कि सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित एक गेस्ट हाउस में 27 फरवरी को पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. यहां एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से तीन संचालकों सहित सात युवकों और चार युवतियों को पकड़ा था. सहारनपुर निवासी विशाल कम्बोज, बिहार निवासी राजन और हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विपुल 6 महीने से गेस्ट हाउस को किराए पर लेकर देह व्यापार कर रहे थे.

इसे भी पढ़ेंः

आज़ादी की 75वीं सालगिरह: जश्न के लिए PM की अध्यक्षता में गठित हुई हाई लेवल कमेटी, सोनिया, ममता और पवार का भी नाम

दिल्लीः अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, 24 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget