एक्सप्लोरर

Fatehpur News: धर्मांतरण मामले में फतेहपुर से विदेशी मौलाना गिरफ्तार, धोखाधड़ी से बनवाया था पासपोर्ट

Fatehpur News: फतेहपुर में एक विदेशी मौलाना को धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार किया गया है. मैलाना ने धोखाधड़ी से पार्सपोर्ट, आधार कार्ड समेंत राशन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवा लिया था.

Fatehpur News: देश में धर्मांतरण के मामले को लेकर जहां केंद्र और प्रदेश सरकार गंभीर है. वहीं एक के बाद एक परतें खुलती जा रही हैं. सरकार धर्मांतरण मामले को लेकर ATS से जांच करवा रही है. जहां जांच एजेंसियों द्वारा देश के अलग-अलग जगहों से धर्मांतरण के मास्टर माइंड को अरेस्ट कर कार्रवाई की जा रही है.

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आया है. यहां एक विदेशी मौलाना पिछले 15 सालों से मस्जिद में रहकर बच्चों का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण करवाने के साथ ही उन्हें गलत तालीम दिया करता था. मस्जिद कमेटी के सदस्य ने इसका विरोध कर विदेशी मौलाना को मस्जिद से बाहर निकलवा दिया. इसके बाद इसकी शिकायत जिले के आलाधिकारियों से की लेकिन किसी के कान में जूं तक नही रेंगी.

इस विदेशी मौलाना ने मस्जिद में रहकर एक हिन्दू बच्ची का निकाह तक करवा दिया और जिले के अधिकारियों को भ्रमित कर देश की नागरिकता तक हासिल कर ली. पार्सपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवा लिया. हालांकि यह प्रकरण जैसे ही मीडिया के सामने आया तो प्रशासन अब सख्ती दिखाकर विदेशी मौलाना को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

हिन्दूओं के बच्चों के प्रति गलत शिक्षा देता था

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित बड़ी मस्जिद का मौलवी विदेशी है, यह किस देश का रहने वाला है यह किसी को नहीं पता. मौलाना अपने आप को नेपाल का बताकर गाजीपुर में 15 साल पूर्व आया था. जिसके बाद गाजीपुर कस्बे के बड़ी मस्जिद के सदस्यों ने मौलाना को मस्जिद की जिम्मेदारी सौंप दी लेकिन मौलाना हाफिज फिरोज आलम मस्जिद में मुस्लिम बच्चों को शिक्षा देना शुरू किया, जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के बजाए उन्हें हिन्दूओं के बच्चों के प्रति गलत शिक्षा देना शुरू कर दिया.

वह हिन्दू बच्चियों से शादी कर मुस्लिम जनसंख्या बढ़ाने के लिए समझाने लगा, वहीं गाजीपुर की रहने वाली एक ब्राम्हण समाज की लड़की का निकाह तक करवा दिया. जिसको देख मस्जिद कमेटी के सदस्य अब्दुल मजीद खां ने इसका विरोध किया और जिले के अधिकारियों को इसकी शिकायत की लेकिन जिले के अधिकारी मौन रहे. वहीं मस्जिद कमेटी के लोगों ने यह सब गलत मानते हुए विदेशी मौलाना हाफिज फिरोज आलम को मस्जिद से बाहर करवा दिया, लेकिन दो साल बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो एक बार फिर से मस्जिद कमेटी के सदस्य अब्दुल मदीज खां ने शिकायत की जिसकी भनक मीडिया को वायरल वीडियो के तहत लगी. 

हालांकि इस मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि नेपाल का एक संदिग्ध आदमी नेवादी मोहल्ला थाना गाजीपुर में काफी सालों से रहकर अवैधानिक तरीके से नीतिवचन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैनकार्ड और 2016 में पासपोर्ट बनवा लिया था. जिसकी संयुक्त टीम ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. धर्मांतरण प्रकरण में मस्जिद के मौलाना अफीज फिरोज आलम को पुलिस ने अरेस्ट तो कर लिया. जहां पुलिस उस पर जिला प्रशासन को गुमराह कर पासपोर्ट और देश की नागरिकता हासिल करने के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज कर अरेस्ट कर कार्यवाही की बात कह रही है.

इसे भी पढ़ेंः
Kanpur: मनीष गुप्ता की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी, पीड़ित परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात

Congress Rift: अमित शाह के बाद अजीत डोभाल से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- कांग्रेस से दूंगा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget