एक्सप्लोरर

Encounter in Noida: 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में घायल, लूटपाट के कई मुकदमे हैं दर्ज

Noida Police: ग्रेटर नोएडा के बिसरख में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया है.

Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा के बिसरख (Bisrakh) में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया जबकि तीन फरार हो गए. घायल बदमाश कई अपराधों में लिप्त था. उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस फरार बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है.

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ छपरौला रोड़ के पास चेकिंग के दौरान हुई है. बता दें कि बिसरख पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. पुलिस ने एक टेंपो को रोकने की कोशिश की, लेकिन टेंपो सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे. पीछा करने पर बदमाश टेंपो छोड़कर पैदल भागने लगे और पुलिस पर गोली चला दी. जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोली चलाई. इस दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई. घायल बदमाश को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीन बदमाश फरार होने में कामयाब रहे. 

बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुकेश उर्फ राजा 25000 का इनामी बदमाश है. जिस पर लगभग दर्जनभर लूटपाट चोरी के मुकदमे दर्ज हैं. बदमाश के पास से चोरी का टेंपो, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था.

ये भी पढ़ें:

Yogi Adityanath Meeting: CM योगी आदित्यनाथ ने नए मंत्रियों के साथ की बैठक, दिए ये सुझाव

Kanpur News: आईएएस अधिकारी के घर का वीडियो वायरल, धर्मांतरण का लग रहा है आरोप

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget