एक्सप्लोरर

Auraiya News: पत्नी से तंग आकर औरैया में BSF जवान ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा-मृत्यु, कहा- 'बीवी के झूठे मुकदमे से परेशान...'

Auraiya News Today: औरैया जिले के रहने वाले एक जवान ने बताया कि उसकी पत्नी शादी के कुछ महीने बाद ही उसपर दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया था. पत्नी से तंग आकर फैजी ने मदद की गुहार लगाई है.

Auraiya  BSF Jawan Write Letter To President: बीएसएफ (BSF) के एक जवान ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है. इस सब के पीछे की वजह अपनी पत्नी को बताया है. वह पिछले दो सालो से अपनी पत्नी से तंग आ चुका है और उसकी पत्नी उसके खिलाफ लगातार झूठे मुकदमे लिखा रही है, जिसकी वजह से जवान के परिवार के लोग जेल भी जा चुके हैं और प्रशासन कोई मदद नहीं करता है. जवान ने जिलाधिकारी ऑफिस के बाहर एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया का सहारा लिया, जिसमें उसने अपनी आपबीती बताई है. उसने मदद की गुहार लगाई है. बीएसएफ जवान इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात है.

औरैया जिले के थाना सहार के पुर्वा रावत गांव के रहने वाले एक बीएसएफ के जवान मुहम्मद दस्तगीर कुरैशी छुट्टी लेकर घर आया है और वह मदद की गुहार लगा रहा है. फौजी ने अपनी पत्नी की तरफ से लगाए गए झूठे मुकदमों से तंग आकर और न्याय न मिलने के कारण इच्छा मृत्यु की मांग की है. सेना के जवान ने राष्ट्रपति को पत्र में लिख कर बताया कि उसकी शादी कानपुर देहात जिले के थाना अकबरपुर के बारा गांव मे रहने वाले इस्तियाक की बेटी के साथ 14 दिसंबर साल 2015 में मुस्लिम रीतिरिवाज के अनुसार हुई थी.
Auraiya News: पत्नी से तंग आकर औरैया में BSF जवान ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा-मृत्यु, कहा- 'बीवी के झूठे मुकदमे से परेशान...

फौजी ने लगाई मदद की गुहार

फौजी ने बताया कि शादी के कुछ सालो बाद ही पत्नी ने मेरे ऊपर दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया था, जो अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है, जिसके बाद भी जवान की पत्नी ने उसके पर अन्य मुकदमे दर्ज कराए हैं. वहीं कानपुर देहात मुख्यालय जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई और एक वीडियो बनाया और मदद मांगी है.
Auraiya News: पत्नी से तंग आकर औरैया में BSF जवान ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा-मृत्यु, कहा- 'बीवी के झूठे मुकदमे से परेशान...

जवान का आरोप है कि उसके ऊपर लगाए गए तमाम मुकदमे फर्जी हैं. कानपुर देहात जिले के थाना अकबरपुर और थाना रूरा में लिखाए गए अलग-अलग मुकदमों की जांच जनपद कानपुर देहात की पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस की तरफ से जांचकर अंतिम रिपोर्ट भी लगा दी गयी थी, लेकिन मेरी पत्नी ने न्यायालय में पिटीशन दाखिल कर मेरे और मेरे परिवार को जेल भिजवा दिया था.

जवान को सता रहा परिवार वालों की जान माल का डर

अब सेना के जवान मुहम्मद दस्तगीर कुरैशी को अपने परिवार वालों की जान माल का डर सता रहा है. जवान ने बताया कि साल 2017 में थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात में जो मुकदमा दर्ज कराया गया था, उस वक्त वह जम्मू कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल पर सिपाही के पद पर ड्यूटी कर रहा था.

जिसके बाद से सिपाही न्याय के लिए दर दर भटक रहा है और न्याय न मिलने पर देश के जवान ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है. सेना के जवान ने जनपद मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी को एक पत्र दिया है, जिसमें उसने लिखा है कि पत्नी की तरफ से उसके ऊपर लगाए गए सभी मुकदमों की या तो सीबीआई जांच हो या फिर उसे इच्छा मृत्यु दे दी जाए.

वहीं इस पूरे मामले को लेकर जिले के उच्च अधिकारी इस मामले में मीडिया से कुछ नहीं कहना चाहते हैं इस मामले की जांच की बात कह रहे हैं क्योंकि यह पूरा मामला दूसरे जनपद से जुड़ा हुआ है.

(सुमित गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Risikesh News: परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया विदेशी युवक गंगा में डूबा, तलाश में जुटी NDRF की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget