एक्सप्लोरर

यूपी राज्यसभा चुनाव: बीजेपी से 8, सपा और बसपा से एक-एक प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध

यूपी राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. चुनाव नतीजों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत 8 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए. सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बसपा प्रत्याशी रामजी गौतम भी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. इनमें 8 भाजपा, 1 सपा और 1 बसपा के उम्मीदवार शामिल हैं. भाजपा से हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, हरिद्वार दुबे, बृजलाल, नीरज शेखर, गीता शाक्य, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं. समाजवादी पार्टी से डॉ रामगोपाल यादव और बसपा से रामजी गौतम राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं.

बढ़ जाएगी भाजपा के सदस्यों की संख्या राज्यसभा में अभी भाजपा के पास 86 सांसद हैं. आगामी 25 नवंबर तक भाजपा के 3 सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. ऐसे में यूपी से 8 सांसदों के राज्यसभा पहुंचने के बाद उच्च सदन में भाजपा की सदस्य संख्या 86 से बढ़कर 91 हो गई है. वहीं, कांग्रेस का आंकड़ा 38 के पास पहुंच गया है, जबकि एनडीए की संख्या 111 पहुंच गई है. ये बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 10 सीट दूर है.

कांग्रेस के हाथ खाली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और नीरज शेखर का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा था. अब ये तीनों निर्विरोध चुन लिए गए हैं. वहीं चार सांसद सपा से (सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव, राम प्रकाश वर्मा और जावेद अली खान) हैं, जबकि बसपा के दो सांसदों राजाराम और वीर सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. वहीं, कांग्रेस के पीएल पुनिया का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है. लेकिन सपा और बसपा से सिर्फ एक-एक सांसद ही राज्यसभा पहुंच सके हैं. वहीं कांग्रेस को खाली हाथ रहना पड़ा है.

प्रकाश बजाज का नामां​कन हुआ था खारिज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी ने राज्‍यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्‍मीदवार प्रकाश बजाज का समर्थन इसलिए किया ताकि भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के आपसी समझौते को उजागर किया जा सके. राज्‍यसभा चुनाव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से समर्थित निर्दलीय प्रकाश बजाज ने नामांकन का समय समाप्‍त होने के कुछ ही मिनट पहले अपना नामांकन पत्र भरा था. हालांकि, एक दिन बाद ही जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने उनके नामांकन पत्र को खारिज कर दिया था.

यह भी पढ़ें: 

मायावती बोलीं- राजनीति से संन्यास ले सकती हूं, लेकिन....

मथुरा: दो मुस्लिम युवकों ने मंदिर में नमाज़ पढ़ पोस्ट की तस्वीरें, केस दर्ज, संत समाज में भारी गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget