एक्सप्लोरर

69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप

लखनऊ के हाई सिक्योरिटी जोन में 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया. 69 हजार पदों की भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का कहना है कि नियमों की अनदेखी की वजह से वो भर्ती से बाहर हैं.

Lucknow Shikshak Bharti Protest: बेसिक शिक्षा विभाग की 69 हजार पदों की भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के पास धरना प्रदर्शन किया. असल में अभ्यर्थी कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने जा रहे थे. लेकिन, इन्हें पहले ही रोक दिया गया. जिसके बाद सभी अभ्यर्थी वहीं धरने पर बैठ गए. हाई सिक्योरिटी जोन में 200 से अधिक अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन शुरू होते ही हड़कंप मच गया. आनन-फनन में मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को बस में भरकर वहां से हटाया. 

डिप्टी सीएम से नहीं मिलने दिया गया
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का कहना है कि 69 हजार पदों की भर्ती में OBC वर्ग को नियमानुसार 27 फीसदी आरक्षण नहीं दिया गया. बल्कि, 4 फीसदी से भी कम आरक्षण मिला. इसी तरह SC वर्ग को भी 21 फीसदी आरक्षण नहीं मिलने का आरोप लगाया. अभ्यर्थियों के अनुसार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने 29 अप्रैल को सरकार को अंतरिम रिपोर्ट भेजी थी. लेकिन, सरकार ने अंतरिम रिपोर्ट पर डेढ़ महीने बाद भी कोई जवाब नही दिया. अभ्यर्थियों के अनुसार आयोग ने माना कि भर्ती में 5844 सीटों पर गड़बड़ी हुई है. अभ्यर्थियों ने बताया वो कई बार इसे लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री, डीजी स्कूल एजुकेशन समेत अन्य अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. इसीलिए, आज डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मिलने जा रहे थे लेकिन मिलने नहीं दिया गया. 

सरकार नौजावनो के साथ धोखा कर रही है
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को पार्टी मुख्यालय बुलाकर मुलाकात की. अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार नौजावनो के साथ धोखा और विश्वासघात कर रही है. जब-जब नौजावान रोजगार की बात करते हैं, ये सरकार उन्हें लहूलुहान करती है. सरकार दलितों के आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है. सरकार ने पिछड़ा और दलित अभ्यर्थियों को धोखा दिया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार पिछड़ा और दलित विरोधी है. कांग्रेस पार्टी इन अभ्यर्थियों के साथ अंत तक खड़ी रहेगी. 

नियमों की अनदेखी की जा रही है
अभ्यर्थियों ने कहा कि वो टेट, शिक्षक भर्ती परीक्षा सब उत्तीर्ण हैं लेकिन नियमों की अनदेखी की वजह से भर्ती से बाहर हैं. इनका कहना है कि जब आयोग भी गड़बड़ी मान रहा है तो विभाग मनमानी पर क्यों अड़ा है.

ये भी पढ़ें: 

Zila Panchayat Adhyaksh Election: 21 सीटों पर निर्विरोध जीते बीजेपी कैंडिडेट, सपा के खाते में गई महज एक सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget