एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: जरूरत नहीं, लग्जरी लाइफ बनी चोरी की वजह! पहले काटी घर की रेलिंग, फिर लूटे 36 लाख रुपए

Chitrakoot Police: एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि ये सभी चोर अपने शौक, महंगे कपड़े, लग्जरी लाइफ और शानो-शौकत के लिए चोरियों को अंजाम देते थे, इनके पास से 11 लाख की नगदी समेत जेवरात बरामद किए गए हैं.

Chitrakoot News: आपने ज़रुरत के लिए चोरियां तो कई सुनी होंगी, लेकिन चित्रकूट (Chitrakoot) में एक ऐसी चोरी को चोरो ने अंजाम दिया है, जिसमें ज़रुरत नहीं बल्कि शौक और लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोरों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया है. 29 जनवरी को राजापुर में एक कॉलेज के प्रबंधक जितेन्द्र द्विवेदी के घर पर 6 चोरों ने घर की रेलिंग काटकर करीब 36 लाख की नगदी और जेवरात को पार कर दिया था, जिसका खुलासा पुलिस ने 72 घंटे के अंदर कर दिया था.

पुलिस ने चोरों सहित पैसों की बरामदगी भी कर ली है जिसमे कुल 25 हज़ार रूपए चोरो ने खर्च कर दिए हैं बाकी की पूरी तरह बरामदगी कर ली गई है।एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि 29 जनवरी की रात में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात और 11 लाख 60 हजार रुपए की नगद चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी. इस पर थाना राजापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुलसी स्मारक के अन्दर गेस्ट हाउस के पीछे से सभी चोरों को पुलिस ने माल सहित गिरफ्तार किया गया है. 

क्या है पूरा मामला?
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि ये सभी चोर अपने शौक, महंगे कपडे, लग्जरी लाइफ और शानो-शौकत के लिए चोरियों को अंजाम देते थे, इनके पास से 11 लाख 35 हजार रूपये की नगदी समेत जेवरात और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. इसी के साथ सभी चोरों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जिसमें चोरो ने सिर्फ 25 हज़ार रुपये खर्च कर दिए थे. एसपी ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले सभी चोर प्रबंधक के घर की रैकी कर रहे थे, जैसे ही इन्हे पता चला कि पूरा परिवार कहीं धार्मिक कार्यक्रम से बाहर गया है. इन सभी ने टारगेट करते हुए घर की रेलिंग काटकर घर से इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया है. 

एसपी ने बताया कि इसमें 2 चोर नाबालिग है और 4 अन्य युवक हैं. एसपी ने बताया कि चारो चोरों की शुरुआत में मदद करने वाले 2 अन्य लड़कों ने जब चोरी से खुद को शामिल होने से इंकार कर दिया, तो सभी 6 चोरों ने मामले का खुलासा न हो जाए,इसको लेकर दोनों की ह्त्या करने की साज़िश भी रच ली थी, लेकिन पुलिस के जल्द सक्रिय होने से बड़ी चोरी का खुलासा तो हुआ ही साथ ही एक बड़ी घटना को कारित होने से भी रोक लिया है.एसपी ने घटना का अनावरण करने वाली टीम को 25 हज़ार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें:-

UP MLC Election Results 2023 Live: यूपी MLC चुनाव में मतगणना जारी, कानपुर में अलग रंग का बैलेट पेपर निकलने पर हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget