एक्सप्लोरर

यूपी में बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप, 24 घंटों में सामने आए 4454 नए केस, 58 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 58 लोगों की मौत हुई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 58 और लोगों की मौत हो गई. इस दौरान कोरोना के 4454 नए मामले सामने आए हैं. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना से 58 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2449 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 11 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं. इसके अलावा मुरादाबाद में पांच, कानपुर नगर में चार, वाराणसी और सहारनपुर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है. शाहजहांपुर, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, गोंडा, देवरिया, बरेली, अयोध्या और अंबेडकर नगर में दो-दो, आगरा, अमरोहा, औरैया, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बुलंदशहर, फतेहपुर, गाजीपुर, जालौन, कौशांबी, ललितपुर, प्रतापगढ़ और उन्नाव में कोरोना से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है.

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 4454 नए मामले सामने आए हैं. इनमें भी सबसे ज्यादा 814 मामले लखनऊ में सामने आए हैं. इसके अलावा कानपुर नगर में 397 गोरखपुर में 385, वाराणसी में 215 नए मामले सामने आए हैं. इस समय प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 51,537 है. अब तक 100432 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. अब तक प्रदेश में कुल 37,86,633 नमूनें जांचे जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

बेटे विनायक के भारत आने पर होगा चेतन चौहान का अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने जताया दुख

आप नेता संजय सिंह पर एक और एफआईआर दर्ज, हजरतगंज कोतवाली में अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुआ केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget