एक्सप्लोरर

UP News: छठ पूजा के दौरान आजमगढ़ में बड़ा हादसा, 4 किशोर सरयू नदी में डूबे, एक की मौत

UP News: घटना पर एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि सूचना पाकर रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची. रेस्क्यू कर तीन किशोरों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन एक किशोर को जिंदा नहीं बचा सके.

Azamgarh News: यूपी (UP News) के आजमगढ़ (Azamgarh) अतरौलिया में छोटी सरयू (Saryu River) के किनारे सोमवार तड़के छठ पूजा (Chhath Puja) की खुशियाें को ग्रहण लग गया. पूजा में शामिल होने आए चार किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में जा समा गये. तीनों बच्चों को तो किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन एक बच्चे को बचाने में लोग असफल रहे.

हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. घटना की वजह हाईवे निर्माण के लिए नदी से निकाली गई मिट्टी को बताया जा रहा है, हालांकि यह हादसा क्यों हुआ पुलिस इसकी छानबीन करने में जुट गई है.

भाभी कर रही थी पूजा, तभी सत्यम ने दोस्तों संग पानी में लगा दी छलांग

अतरौलिया थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी 16 वर्षीय सत्यम यादव की भाभी चमन छठ व्रत की थीं. पूरा परिवार तड़के घाट किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घर से निकला था. चमन पानी में उतर सूर्यदेव के उगने का इंतजार करने लगीं, जबकि परिवार के अन्य  लोग गीत गाने एवं खुशियों में डूबे हुए थे. उसी समय सत्यम और उसकी रिश्तेदारी से आए दो सगे भाई अनिकेत, अभिषेक और एक अन्य किशोर को नहाने की सूझी और चारों ने नहाने के लिए सरयू के घाट से नदी में छलांग लगा दी.

रेस्क्यू कर 3 को बचाया गया

घटना को लेकर एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि सूचना पाकर रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची. रेस्क्यू कर तीन किशोरों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन एक किशोर को जिंदा नहीं बचा सके. उन्होंने कहा कि इस जगह पर छठ पूजा का आयोजन हबोता है इसकी जानकारी ग्राम प्रधान या किसी ग्रामीण ने उन्हें नहीं दी.

यह भी पढ़ें:

Watch: क्रिकेट के मैदान पर गजब बल्लेबाजी करते दिखे सीएम योगी, देंखे कैसे लगाया ये शानदार स्ट्रेट ड्राइव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget