एक्सप्लोरर

यूपी: लखनऊ में सेना की बटालियन तक पहुंचा कोरोना वायरस का कहर, 33 जवान पॉजिटिव

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. यहां सेना की बटालियन तक संक्रमण पहुंच चुका है. 33 जवान कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से हड़कंप मच गया. इसके अलावा लखनऊ में आज 98 मामले सामने आये हैं. ये एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं

लखनऊ (शैलेश अरोड़ा का इनपुट). उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. सेना की ट्रेनिंग बटालियन में कोरोना का बड़ा हमला हुआ है. यहां सेना के 33 जवान पॉजिटिव पाये गये हैं. शहर में आज संक्रमण के कुल 98 मामले सामने आये हैं. यही नहीं 102 एंबुलेंस सेवा के 12 औक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. लखनऊ में इतनी बड़ी संख्या में मामले आने पर हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक डिफेंस कॉलोनी, तेलीबाग, चौपटिया, अलीगंज, इंदिरा नगर, पुलिस लाइन समेत शहर भर में नए केस मिले हैं. आपको बता दें कि नोएडा,गाजियाबाद की तरह प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं.

कल भी आये थे 79 केस

इससे पहले सोमवार को भी लखनऊ में कोरोना के 79 नए मामले सामने आये थे. दिन प्रति दिन राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कल 28 महिला और 51 पुरूष पॉजिटिव पाये गये थे. एंबुलेंस सेवा 102 के कॉल सेंटर में सोमवार को भी 18 पॉजिटिव केस पाये गये थे. फिलहाल इस सेवा को कल से ही बंद कर दिया गया था.

40 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज

सोमवार को कुल 40 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. इसमें केजीएमयू से एक, एसजीपीजीआइ से दो, एलबीआरएन से 11, आरएमएल से 15, आरएसएम से छह, ईएसआइ से पांच रोगी डिस्चार्ज हुए. इन सभी को 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है.

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 933 नये मामले सामने आये और अब प्रदेश में कुल 28,638 मामले हैं. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 348 लोग अस्पतालों से छुटटी पा चुके हैं. इस तरह से अब तक कुल 19,109 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 24 संक्रमितों की मौत हो गई और अब मृतकों की संख्या 809 पहुंच गयी है. प्रदेश में अभी 8,718 एक्टिव मरीज है, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में हो रहा है. उन्होंने बताया कि रविवार को 25,918 नमूनों की जांच की गई. अब तक कुल 8,87,997 नमूनों की जांच प्रदेश में की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें

यूपी में 28 हजार के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 809 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget