एक्सप्लोरर

300 लैपटॉप खरीद मामला, KGMU की आईटी सेल के तत्कालीन सदस्य आशीष वाखलू पर केस दर्ज

केजीएमयू में ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए 300 लैपटॉप खरीदने का मामला गरमा गया है. लैपटॉप खरीदने के लिए न कोई टेंडर हुआ और न ही फाइनेंस कमेटी की स्वीकृति ली गई. चौक कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

लखनऊ: केजीएमयू में छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए 2015 में 300 लैपटॉप खरीदने का मामला गरमा गया है. इस मामले में केजीएमयू की आईटी सेल के सदस्य सचिव रहे डॉ. आशीष वाखलू के खिलाफ चौक कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है. डॉ. वाखलू पर प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं. इस मामले में पूर्व कुलपति और वर्तमान में एम्स ऋषिकेश के निदेशक डॉ. रविकांत की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

नहीं हुआ टेंडर ये लैपटॉप सितंबर 2015 में खरीदे गए थे. एक लैपटॉप की कीमत 53447 रुपए थी. 300 लैपटॉप के लिए एक करोड़ 60 लाख 34 हजार एक सौ रुपए का भुगतान किया गया था. 18 जनवरी 2016 को लैपटॉप की आपूर्ति हुई जिसका भुगतान सीपीएमटी 2014 निधि से किया गया था. खास बात ये कि लैपटॉप खरीदने के लिए न कोई टेंडर हुआ और न ही फाइनेंस कमेटी की स्वीकृति ली गई.

लेनी होती है फाइनेंस कमेटी की स्वीकृति मालूम हो की 50 लाख रुपए से अधिक की कोई भी खरीदारी करने के लिए फाइनेंस कमेटी की स्वीकृति लेनी होती है. फाइनेंस कमेटी की एक बैठक होती है जिसमें प्रमुख सचिव वित्त समेत शासन के कई अधिकारी हिस्सा लेते हैं. एक निश्चित प्रक्रिया और गाइडलाइन फॉलो करने के बाद ही खरीदारी की जाती है. हालांकि, 300 लैपटॉप की खरीद के लिए सारे नियम-कानून किनारे कर दिए गए.

ऑनलाइन परीक्षा कभी हुई ही नहीं जब ये खरीदारी हुई थी उस वक्त केजीएमयू के कुलपति डॉ. रविकांत थे और उन्होंने सब कुछ जानते समझते हुए भी लैपटॉप की खरीदारी का अनुमोदन कर दिया. लैपटॉप आने के बाद उनका प्रयोग एक बार भी छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा में नहीं किया गया. सच कहा जाए तो केजीएमयू में छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा कभी हुई ही नहीं. सभी 300 लैपटॉप करीब 3 साल तक केजीएमयू में ही धूल खाते रहे. बाद में जब जिम्मेदारों को लैपटॉप की सुध आई तो उन्हें दूसरे विभागों को बांट दिया गया. हालांकि, तब तक सभी लैपटॉप की दशा काफी खराब हो चुकी थी. कुछ लैपटॉप टूट फूट गए थे तो कुछ की बैटरी जा चुकी थी.

चौक कोतवाली में एफआईआर दर्ज केजीएमयू के सूत्रों का कहना है कि 100 लैपटॉप अभी भी केजीएमयू के स्टोर रूम में रखे हैं और बर्बाद हो रहे हैं. इस मामले में केजीएमयू के प्रॉक्टर आरएएस कुशवाहा ने चौक कोतवाली में एफआईआर कराई है. लैपटॉप खरीद का ये मामला बीते दिनों हुई कार्यपरिषद की बैठक में उठा था. इसके बाद इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी. समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही एफआईआर दर्ज कर केजीएमयू में डॉक्टर आशीष वाखलू समेत इस मामले में शामिल अन्य लोगों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

कासगंज: पुलिस ने लिया सिपाही की मौत का बदला, गैंगस्टर मोती सिंह मुठभेड़ में ढेर

मेरठ: धरा गया रोटियों पर थूक लगाने वाला नौशाद, जमकर हुई पिटाई, वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget