एक्सप्लोरर

बागपत: लॉकडाउन उल्लंघन में 28 नेपाली जमाती अस्थाई जेल भेज गये

बागपत में बिना इजाजत के रह रहे 28 नेपाली जमातियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है. सभी के अदालत में पेश करने के बाद अस्थाई जेल में भेज दिया गया है

बागपत, एबीपी गंगा। भारत और नेपाल के बीच भोगौलिक क्षेत्र को लेकर चल रही तनातनी के बीच बागपत जनपद में रह रहे 28 जमातियों को पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई भी राहत नहीं मिली है. सभी को सीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एमएम डिग्री कालेज खेकड़ा में बनाई अस्थाई जेल में भेज दिया गया है. इन सभी पर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया था और उसके बाद अदालत में आरोप पत्र भी भेज दिया था. इनमें से 11 जमाती एक अप्रैल को बागपत के पुराना कस्बा के एक मकान और 19 मार्च को 11 जमाती खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव की मस्जिद में ठहरे हुए थे. ये सभी जमाती दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन मरकज से बागपत पहुंचे थे. पता चलने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया था और दो स्थानों पर क्वारंटाइन कर दिया था. एक जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल खेकड़ा में भर्ती कराया था, जहां से वह खिड़की तोड़ भागा था, लेकिन पुलिस ने उसे अगले ही दिन पकड़ लिया था. पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि जमातियों पर लॉकडाउन का उल्लंघन की धारा-188, महामारी अधिनियम की धारा-3, आपदा प्रबंधन अधिनियम धारा-51 समेत पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.

19 मार्च को मिले थे 17 नेपाली जमाती खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव की बलीउल्ला मस्जिद में 17 नेपाली जमाती ठहरे हुए थे. मस्जिद के मौलाना फहीमुद्दीन व मुतवल्ली अली मोहम्मद ने इस बाबत पुलिस को जानकारी नहीं दी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मस्जिद से अब्दुल कय्यूम, अलाउदीन मंसूरी, सतीक मियां, शफीक, मोहम्मद रहमतुल मियां, लियाकत मंसूरी, इस्लाम मंसूरी, सफीद रहमान, सविवा मियां, नसिर मियां, अब्बास मंसूरी, दल्लू मियां, हबीद मियां, आसिन, मुज्जमिल, रफीद, इस्लाम मियां और रटौल निवासी मौलाना फहीमुद्दीन व मुतवल्ली अली मोहम्मद को बरामद कर लिया था.

बागपत के पुराना कस्बा से मिले थे 11 नेपाली जमाती

बागपत के पुराना कस्बा में एक मकान में 11 नेपाली जमाती ठहरे हुए थे. सूचना मिलने पर एक अप्रैल को मोहम्मद जमजम, मोहम्मद आरिफ अली व मोहम्मद उम्मेद निवासीगण गांव रूपनगर, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद सदरे आलम व मोहम्मद आरिफ निवासीगण गांव घघनपुर, हफीज निवासी भुकराह, मोहम्मद अनवर निवासी राज विराज वार्ड नंबर तीन, मोहम्मद सज्जाद व मोहम्मद रोशन निवासीगण बल्वा घघनपुर, मोहम्मद हजरत निवासी बरमजिया जनपद सपतरी, नेपाल को बरामद किया था. इनके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन और पुलिस को सूचना न देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय की जगह स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती बनेंगे महासचिव? ट्रस्ट के सदस्यों की बनी सहमति
Live: चंपत राय की जगह स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती बनेंगे महासचिव? ट्रस्ट के सदस्यों की बनी सहमति
यूपी के सभी 18 मंडलों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, लोगों को मिलेगा ये फायदा
यूपी के सभी 18 मंडलों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, लोगों को मिलेगा ये फायदा
'जांच पूरी होने दीजिए तब बोलूंगा...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जांच पूरी होने दीजिए तब बोलूंगा...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर बोले बृजभूषण शरण सिंह
BJP का मोहरा बन अपने लिए रास्ते बंद कर रहे ओपी राजभर? अखिलेश यादव के बयान में छिपा है राज!
BJP का मोहरा बन अपने लिए रास्ते बंद कर रहे ओपी राजभर? अखिलेश यादव के बयान में छिपा है राज!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget