एक्सप्लोरर

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के मऊ में जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार से 25 वर्षीय युवक की हत्या, जानें- पूरा मामला

UP CRIME: पुलिस ने एक पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया था, लेकिन उसके बाद दोबारा से झगड़ा शुरू हो गया, जिसमें विमलेश चौहान की जान चली गयी

Youth killed over land dispute in Mau: मऊ हलधरपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर बुलन्द में पुराने जमीनी विवाद को लेकर 25 वर्षीय युवक की पट्टीदारों ने धारदार हथियार से सोमवार की शाम हत्या कर दी. जमालपुर बुलन्द में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों (मानसिंह चौहान व राजेंद्र चौहान) के बीच में कहासुनी, गाली गलौज होने लगी.  विवाद के बीच मानसिंह के परिवार न 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली, पुलिस राजेंद्र चौहान के परिजनों को पकड़कर ले गई, हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें समझा बुझाकर छोड़ दिया. जैसी ही राजेंद्र  का परिवार वापस घर आया दोनों पक्षों के बीच विवाद फिर से शुरू हो गया. शाम होते होते यह 'वाक् -युद्ध' शस्त्र युद्ध में बदल गया और आखिरकार इस विवाद में एक 25 वर्षीय युवक की हत्या हो गई.

क्या था पूरा मामला
राजाराम चौहान और मानसिंह चौहान स्व. झुरी चौहान के बेटे हैं. सोमवार के दिन जमालपुर बुलंद निवासी राजेंद्र चौहान, सर्वेश चौहान, जितेंद्र चौहान से मानसिंह चौहान का जमीन को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़े की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस राजेंद्र चौहान और उसके परिजनों को पकड़कर ले गई. हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया. लेकिन उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया.  मानसिंह की पत्नी कमलावती देवी तथा पुत्री नीतू चौहान शाम को समय करीब 7:30 बजे राजेंद्र चौहान, जितेंद्र के पुत्र मुराली , राजेंद्र चौहान के बेटे अजय चौहान, आदित्य, अभिषेक चौहान पुत्र सर्वेश चौहान घर में घुसकर मारने लगे. इसी दौरान नीतू चौहान अपने चाचा राजाराम चौहान व उनके लड़के बीच बचाव के लिए आ गए, लेकिन मारने वाले ने धारदार हथियार से विमलेश चौहान की गर्दन व सिर पर ताबड़तोड़ हमले किये, जिसके बाद मौके पर ही विमलेश चौहान की मौत हो गई.

पुलिस ने शब को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसके अलावा दूसरे पक्ष के लोगों ने राजाराम चौहान पुत्र स्व झुरी चौहान, नीतू चौहान पुत्री मानसिंह चौहान तथा कमलावती देवी पत्नी को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद रात के समय  पुलिस सूचना पाते ही दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

कुल्हाड़ी से वार कर की गई हत्या

वहीं एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि थाना हलालपुर के जमालपुर बुलंद गांव के रहने वाले पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई है जिसमें विमलेश चौहान नामक 25 वर्षीय शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि शख्स को कुल्हाड़ी से मारा गया है.

यह भी पढ़ें:

UP News: यूपी में अब आसमान से दंगाइयों पर नजर रखेगी पुलिस, हेलिकॉप्टर से होगी लैस

UP: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- 'पानी की कीमत वो समझता है जो उसके अभाव में जीता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget