एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: श्मशान घाट हादसे में जेई समेत तीन लोग गिरफ्तार, ठेकेदार अब भी फरार

मुरादनगर के श्मशान घाट हादसे में पुलिस ने नगरपालिका की कार्यकारी अधिकारी निहारिका सिंह, कनिष्ठ अभियंता चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि आरोपी ठेकेदार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

गाजियाबाद. यूपी के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में हुए श्मशान घाट हादसे में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने नगरपालिका की कार्यकारी अधिकारी निहारिका सिंह, कनिष्ठ अभियंता चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि आरोपी ठेकेदार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

अब तक 25 लोगों की मौत बता दें कि रविवार को मुरादनगर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार में जुटे लोगों पर लेंटर गिर गया था. लेंटर के मलबे में दबकर 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए. सभी लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे. यह हादसा मुरादनगर के उखलारसी में हुआ.

अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे लोग जानकारी के मुताबिक, मुरादनगर में रहने वाले फल विक्रेता जयराम की रविवार सुबह मौत हो गई थी. जयराम के परिजन और उनके जानकार मुरादनगर के श्मशान घाट में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे. अंतिम संस्कार के बाद जब बारिश होने लगी तो लोग बारिश से बचने के लिए लेंटर के नीचे खड़े हो गए. उसी दौरान ये लेंटर भरभरा कर गिर गया.

पुलिस ने बताया कि जब छत ढही, तो बारिश से बचने के लिए कई लोग इमारत के नीचे खड़े थे जिसे हाल ही में बनाया गया था. इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, वे सभी पुरूष और जयराम के रिश्तेदार या पड़ोसी थे, जिनका उस वक्त वहां अंतिम संस्कार किया जा रहा था. बचावकर्मी यह सुनिश्चित करने के लिए घंटों तक मलबा हटाते रहे कि कहीं कोई और उसमें न फंसा हो.

एनडीआरएफ ने घंटों चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई. इसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम भी पहुंची. सभी मलबे से मृतकों एवं घायलों को निकालने में जुट गये. जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा, ‘‘इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य घायल हो गये।.’’ रविवार शाम तक उनमें से कम से कम 18 की पहचान कर ली गई.

क्या बोला चश्मदीद इस घटना में घायल हुए उधम सिंह (25) ने कहा, ‘‘मैं पहले 20 मिनट तक बेहोश हो गया था. जब मुझे होश आया तब मैंने देखा कि मेरे दोस्त मुझे मलबे से निकाल रहे हैं. मुझे दर्द हो रहा है लेकिन आशा है कि मैं शीघ्र ठीक हो जाऊंगा.’’

ये भी पढ़ें:

एक साथ दो कोरोना वैक्सीन लॉन्च कर भारत ने दुनिया में खुद को साबित किया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

'आप' पर जमकर बरसे मंत्री मदन कौशिक, मनीष सिसोदिया की बहस की चुनौती पर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget