एक्सप्लोरर

UP News: 2 हजार के नोट पर जमकर सियासत, कुंवर बासित अली बोले- 'ब्लैक मनी वाले परेशान'

Two Thousand Note: बीजेपी नेता ने कहा कि आमजन को इससे कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि नोट बदलने के लिए काफी लंबा समय दिया गया है. उन्होंने कहा यह एक रुटीन प्रक्रिया है, पिछली सरकारें भी ऐसा करती थीं.

UP Politics: 2000 का नोट चलन से बाहर होने पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा की 2016 की नोटबंदी और इसमें अंतर है. उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को पूरा मौका दिया है कि लोग आराम से अपना पैसा बदलवा सकें. किसी को एक प्रतिशत भी दिक्कत नहीं होने वाली. बासित ने कहा कि आरबीआई ने जो गाइडलाइन दी है उसके तहत लोगों को 30 सितंबर तक बैंकों से नोट बदलने का समय मिला है, जाहिर है कि यह काफी लंबा समय है और इससे लोगों को नोट बदलने में कोई परेशानी नहीं होगी हां उन लोगों को दिक्कत जरूर हो सकती जिनके पर अथाह ब्लैक मनी रखी हो, जिन्होंने बहुत सारे 2000 के नोट इकट्ठे कर लिए हों लेकिन आम जनता को कोई दिक्कत नहीं है और यह जनहित में लिया गया फैसला है. 

'सपा-बसपा भी अपने आपको 2 हजार का नोट मान रहे हों क्योंकि...'
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जो सरकारें रही हैं उन्होंने भी 10 साल के अंतराल पर करेंसी को बदला है. बहुत सारे मुल्कों में 10 साल के अंदर करेंसी बदल दी जाती है ताकि जो लोग बड़े नोटों को चलन से बाहर कर अपने घर में कट्ठा कर लेते हैं उस पर रोक लगे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि सपा-बसपा अपने आपको 2000 का नोट मान रहे हों क्योंकि वह भी चुनाव में चलन से बाहर हुए.

'यह जनहित में लिया गया फैसला'

बासित अली ने कहा कि नोट शुरू किया गया और बंद किया गया यह आरबीआई और सरकार का निर्णय है. सरकार जब काम करती है तो जनकल्याण के लिए जनहित में करती है. उन लोगों को भी इस को समर्थन देना चाहिए, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं, अब लोगों को लाइन में नहीं लगना है, लोगों के पास पूरा समय है. लोग आराम से डेली रुटीन की तरह बैंक जाकर नोट बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand News: सीएम धामी का अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में IT सेल बनाने का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget