एक्सप्लोरर

Child Labour: बिहार, पश्चिम बंगाल से बाल मजदूरी के लिए जा रहे 18 नाबालिग रेस्क्यू किये गये, पढ़ें पूरी खबर

Child Labour: जीआरपी ने अवध-असम गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन से 18 नाबालिगों को रेस्क्यू किया है. सभी को बाल मजदूरी के लिए पंजाब ले जाया जा रहा था.

शाहजहांपुर:  यूपी के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में बाल मजदूरी (Child Labour) के लिए ट्रेन से ले जाए जा रहे 18 नाबालिग बच्चों (18 Minor) को रेस्क्यू (Rescued) किया गया है. बच्चों को पश्चिम बंगाल और बिहार से पंजाब के भटिंडा (Bhatinda) ले जाया जा रहा था. बच्चों को बाल मजदूरी कराने के लिए ले जा रहे 3 मौलाना भी पकड़े गए हैं. फिलहाल, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (Anti Human traffiking) और बाल संरक्षण आयोग व जीआरपी आदि की टीमें सभी बच्चों से पूछताछ करने में जुटी हुई हैं.

दिल्ली से मिली थी सूचना 

शाहजहांपुर की जीआरपी पुलिस को चाइल्ड हेल्पलाइन दिल्ली से सूचना मिली थी कि अवध-असम एक्सप्रेस गुवाहाटी ट्रेन से कई बच्चों को बाल श्रम के लिए ले जाए जा रहे हैं.  इस सूचना के बाद जीआरपी पुलिस और बाल संरक्षण समिति व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने सुबह 9 बजे ट्रेन को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रुकवाया. जिसके बाद अलग-अलग कोच में से 18 नाबालिग बच्चों को नीचे उतारा गया. बच्चों के साथ में 3 मौलाना भी सफर कर रहे थे जो इन बच्चों को बाल मजदूरी कराने के लिए बिहार और बंगाल से पंजाब ले जा रहे थे.

बिहार, पश्चिम बंगाल से ले जाये जा रहे थे बच्चे 

पूछताछ में बच्चों के साथ सफर कर रहे मौलानाओं का कहना है कि, सभी लोग किशनगंज, पश्चिम बंगाल से पंजाब के भटिंडा जिले में जा रहे हैं. उनका कहना है कि वह वहां मजदूरी करते हैं. पूछताछ के लिए मौके पर बाल संरक्षण की टीम और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम भी पहुंच गई है. टीमों ने बच्चों से और उनको ले जा रहे लोगों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है. फज़ल-उर्रहमान खां, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी शाहजहांपुर का कहना है कि, पूरी छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटों में फिर जोर पकड़ सकता है मानसून, जानें- कब तक है बारिश का है अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget