एक्सप्लोरर

राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला होंगे नए लोकसभा अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में सबकुछ

17वीं लोकसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज बचे हुए सांसद शपथ लेंगे। कल स्पीकर पद के लिए मतदान होगा। सूत्रों की मानें, तो ओम बिरला नए लोकसभा स्पीकर हो सकते हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। 17वीं लोकसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। नवनिर्वाचित सांसदों का शपथग्रहण आज भी रहेगा जारी। इसके साथ ही, सभी की निगाहें लोकसभा के नए स्पीकर पर टिकीं थी। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला नए लोकसभा अध्यक्ष होंगे। कहा जा रहा है कि उन्होंने नॉमिनेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जानकारी मिली है कि बिरला के समर्थन में एनडीए के सभी सदस्यों ने भी नॉमिनेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। वहीं, एनपीपी, मिजो नेशनल फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, वाईएसआरसीपी, जेडीयू, एआईएडीएमके, अपना दल सभी ने उनके समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही, विपक्ष ने भी उनकी उम्मीदवारी का विरोध नहीं किया है। बिरला के पक्ष में कांग्रेस, बीजेडी और कई अन्य पार्टियां भी हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि लोकसभा स्पीकर का चुनाव एकमत हो गया है।

कौन हैं ओम बिरला

  1. ओम बिरला 2 बार सांसद और कोटा से 4 बार विधायक रहे हैं
  2. 2019 के चुनाव में उन्होंने कोटा में कांग्रेस उम्मीदवार रामनारायण मीणा को 2.5 लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था
  3. बिरला को अमित शाह का करीबी माना जाता है
  4. बीजेपी युवा मोर्चा में भी शामिल रहे
  5. उन्होंने राजस्थान में पार्टी का पुनर्गठन किया था

राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला होंगे नए लोकसभा अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में सबकुछ

बिरला की पत्नी का बयान

बिरला के लोकसभा स्पीकर बनाए जाने पर उनकी पत्नी अमिता बिरला ने कहा, 'ये हमारे लिए बहुत खुशी और गर्व का पल है। हम कैबिनेट के आभारी है कि उन्होंने ओम बिरला पर भरोसा कर उन्हें इस पद के लिए चुना।'

बिरला बोले, मुझे कोई जानकारी नहीं 

हालांकि, इस बारे में जब ओम बिरला से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात करने गया था।

अबतक 313 सांसद ले चुके हैं शपथ

बता दें कि सत्र के पहले दिन कुल 313 सांसदों ने शपथ ली। आज दूसके दिन भी बाकी बचे हुए सांसद शपथ लेंगे। पहले दिन शपथ लेने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, राहुल गांधी जैसे दिग्गज शामिल रहे।

विवाद से सत्र की शुरुआत 

सत्र के पहले दिन ही संसद में विवाद देखने को मिला। जहां भोपाल से सासंद साध्वी प्रज्ञा के शपथ लेने के दौरान विवाद खड़ा हो गया। उसने 3 प्रयासों में शपथ ली। दरअसल, साध्वी ने अपने नाम के साथ अपने आध्यात्मिक गुरु का नाम जोड़कर शपथपत्र पढ़ना शुरू किया, जिसपर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। इसके बाद जब कुछ सांसद शपथ के बाद भारत माता की जय के नारे लगाने लगे, तो प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार ने उन्हें टोकते हुए कहा कि सिर्फ शपथ में जो लिखा है, वही पढ़ें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget