एक्सप्लोरर

Coronavirus updates मुजफ्फरनगर में बिगड़े हालात, एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये

यूपी के मुजफ्फरनगर में कोरोना के मरीज अचानक बढ़ने लगे हैं। यहां एक ही इलाके से 13 मरीज सामने आये हैं. यही नहीं शनिवार को कुल 17 मरीज कोरोना पॉजिटिव आने से शहर में हड़कंप मच गया

मुजफ्फरनगर. जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. यहां एक ही दिन में 17 मरीजों के बढ़ने से जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 70 पर पहुंच चुकी है. इस खबर के बाद जिला प्रशासन सकते में है. वहीं इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में दो मरीज एक चिकित्सक के स्टाफ कर्मी हैं. जिला प्रशासन द्वारा सभी मरीजों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, बेगराजपुर में आइसोलेट कर दिया है. इन लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है, जिसके बाद उन्हें भी क्वारन्टीन किया जाएगा.

एक ही इलाके से 13 मरीज

शनिवार की देर शाम भेजे गये सैंपल की रिपोर्ट सामने आने के बाद जनपद में हड़कंप मच गया है. अकेले शहर के मौहल्ला खालापार में 13 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं. इनमे मोहल्ला खालापार में ही एक डॉ. हारुन के क्लीनिक पर काम करने वाले दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. यह दोनों खांसी आदि की शिकायत होने पर खुद अपनी जांच कराने के लिए जिला अस्पताल गए थे. इसके अलावा आंनदपुरी से एक, गांव कूकडा के मोहल्ला शिवनगर निवासी तथा लद्दावाला निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शहर में एक साथ 17 पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये.

सबसे पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला सुथराशाही में कोरोना का एक मरीज मिला था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराने के साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की तैयारी की गई थी. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक के हॉस्पिटल को भी सील कर उसे सैनिटाइज किया गया.

अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने बताया कि आज जिले में 150 कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई है. जिसमें अकेले मोहल्ला खालापार से 13 मरीज हैं. एक कुकड़ा से है और बाकी सभी अलग-अलग मोहल्लों से हैं. रिपोर्ट आने के बाद सभी को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है.

ये भी पढ़ें.

यूपी में कल से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स और रेस्टोरेंट, इन गाइडलाइंस का रखना होगा ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में इस मुद्दे पर साथ आए मायावती-अखिलेश, सरकार को घेरा, सीएम योगी से भी पूछे सवाल
यूपी में इस मुद्दे पर साथ आए मायावती-अखिलेश, सरकार को घेरा, सीएम योगी से भी पूछे सवाल
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
Uttarakhand News: 'मेरी बेटी सकुशल लौट आए', दयारा बुग्याल से लापता बबीता के पिता की अपील, तलाश में एजेंसियां जुटीं
'मेरी बेटी सकुशल लौट आए', दयारा बुग्याल से लापता बबीता के पिता की अपील, तलाश में एजेंसियां जुटीं
गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला के घर पर ताज मोहम्मद ने किया कब्जा, डीएम ने 5 दिन में वापस दिलाया मकान
गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला के घर पर ताज मोहम्मद ने किया कब्जा, डीएम ने 5 दिन में वापस दिलाया मकान

वीडियोज

Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking
Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में तनाव जारी, दक्षिण लेबनान पर इजरायल ने किया हमला, कई प्रमुख शहरों को बनाया निशाना
मिडिल ईस्ट में तनाव जारी, दक्षिण लेबनान पर इजरायल ने किया हमला, कई प्रमुख शहरों को बनाया निशाना
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
IPL 2026 में चमके 5 विदेशी दिग्गज, इन खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल
IPL 2026 में चमके 5 विदेशी दिग्गज, इन खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
माथे पर चंदन का टीका और नंगे पांव, RCB की जीत के बाद भक्ति में डूबे अनुष्का-विराट, प्रेमानंद जी महाराज के किए दर्शन
आरसीबी की जीत के बाद भक्ति में डूबे अनुष्का-विराट, प्रेमानंद जी महाराज के किए दर्शन
Explained: बुढ़ापे पर कंट्रोल और सुअर के अंदर इंसानी अंगों की खेती! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या है?
बुढ़ापे पर काबू और सुअर के अंदर इंसानी अंग! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या?
वेदांता ग्रुप पर ईडी का कसा शिकंजा, फेमा उल्लंघन मामले में दिल्ली से मुंबई तक छापेमारी
वेदांता ग्रुप पर ईडी का कसा शिकंजा, फेमा उल्लंघन मामले में दिल्ली से मुंबई तक छापेमारी
Embed widget