एक्सप्लोरर

प्रयागराज में 134 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, दो रोगियों की मृत्यु

प्रयागराज में सोमवार को कोरोना के 134 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, दो और लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है.

प्रयागराज, एबीपी गंगा। जिले में सोमवार को 134 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके साथ ही यहां संक्रमितों की की कुल संख्या 2,822 हो गई है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि सोमवार को 69 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई. अभी तक कुल 1,298 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. उन्होंने बताया कि सोमवार को दो लोगों की कोरोना से मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 57 तक पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश भर में इस महामारी के चलते कुल 1778 लोगों की जान जा चुकी है. फिलहाल, जिले के 1,467 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इससे पहले रविवार को जिले में 141 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे. बता दें कि जिले समेत पूरे प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. प्रदेश की बात करें तो सोमवार को 4473 रिकॉर्ड संक्रमण के मामले सामने आये हैं. इस तरह प्रदेश में कुल 97,362 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इनमें 40,191 एक्टिव केस शामिल हैं. वहीं, 55393 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं.

ऐसे करें कोरोना से बचाव गौरतलब है कि कोरोना वायरस के लिए अब तक कोई दवाई या टीका उपलब्ध नहीं है. कोरोना से एकमात्र सावधानी ही बचाव का उपाय है. कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग निम्न सावधानियां बरतें- 1. नियमित तौर पर हाथ धोएं ताकि छूने से आया संक्रमण न लगे 2. सोशल डिस्टेंसिंग यानि सामाजिक दूरी का पालन करे 3. बाहर जाते समय या किसी से बात करते समय मुंह और नाक को ढक कर रखें. 4. जहां तक संभव हो घर पर ही रहने का नियम का पालन करें.

ये भी पढ़ेंः

यूपी में कोरोना संक्रमण का बढ़ता जा रहा है दायरा, मरीजों की संख्या 97 हजार के पार

अयोध्याः भूमि पूजन पर न लगे कोरोना का साया, सभी का टेस्ट कराने की तैयारी- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget