एक्सप्लोरर

UP प्रयागराज में 13 पुलिस कर्मियों को हुआ कोरोना, जिले में मरीजों का आंकड़ा दो सौ के पार

प्रयागराज में कोरोना वॉरियर्स पर संक्रमण का हमला हुआ है. जिले में 13 सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिले में बीते 24 घंटे में 16 मरीज सामने आये हैं.

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में कोरोना के मामले काफी तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं. बीते चौबीस घंटों में सोलह नये पॉजिटिव आने से यहां संक्रमितों की संख्या दो सौ का आंकड़ा पार कर गई है. यहां जो सोलह पॉजिटिव आए हैं, उनमे तेरह पुलिसकर्मी हैं. इन तेरह पुलिस कर्मियों में दस जीआरपी के जवान हैं, जबकि एक आरपीएफ का. इसके अलावा दो कांस्टेबल सिविल पुलिस के हैं. इन सभी को कोविड-19 के लेवल वन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रयागराज में इससे पहले जिले के तत्कालीन एसएसपी आईपीएस अफसर सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज और उनका गनर भी कोरोना से संक्रमित हो चुका है.

प्रयागराज में कोरोना संक्रिमतों की संख्या अब बढ़कर 206 हो गई है. पिछले दस दिनों में यहां मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. हालांकि राहत की बात सिर्फ इतनी है कि यहां रिकवरी रेट भी उसी अनुपात में बढ़ रहा है. तकरीबन सत्तर फीसदी मरीज ठीक होकर अपने घरों को वापस जा चुके हैं. सात की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि बाकी अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. प्रयागराज में दस दिन पहले ही जीआरपी के तीन जवानों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. ये सभी उन्हीं के संपर्क में आए थे. अभी पैंतालीस के करीब सिपाहियों की रिपोर्ट आनी बाकी है. सिविल पुलिस से पॉजिटिव आए एक कांस्टेबल की ड्यूटी क्वारंटीन सेंटर में लगी हुई थी.

नोडल अफसर के परिवार में 6 लोगों को हुआ कोरोना

कहा जा सकता है कि प्रयागराज में अब कोरोना योद्धाओं पर भी यह वायरस तेजी से अटैक कर रहा है. कोरोना के पूर्व नोडल अधिकारी एसीएमओ डा० गणेश प्रसाद और उनके परिवार के छह सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. प्रयागराज के एसपी रेलवे मनोज कुमार झा के मुताबिक़ जिले के ज़्यादतर जीआरपी जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है और बहुत सीमित स्टाफ से काम चलाया जा रहा है. जिले में जिस तरह तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, उससे यहां के लोगों को और सजग रहने व एहतियात बरतने की ज़रुरत है. यहां के लोगों ने एक बार फिर से लॉकडाउन किये जाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना संक्रमित, पीजीआई कोविड अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget