एक्सप्लोरर

कर्नाटक में सियासी उठापटक का खेल जारी, अबतक 13 विधायकों ने दिये इस्तीफे,भाजपा चौकन्ना

13 विधायकों के इस्तीफे के बाद कर्नाटक सरकार पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। कांग्रेस के 10 और जेडीएस के 3 विधायकों के बागी तेवरों के बाद राज्य बड़ी सियासी उठापटक जारी है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कर्नाटक में मौजूदा कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार संकट में दिखाई दे रही है। 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में आ गई है। कांग्रेस के 10 और जेडीएस के तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा बहुमत के करीब है।11 विधायक मुंबई के होटल में ठहरे हुये हैं। हालांकि अभी तक इन विधायकों के इस्तीफे मंजूर नहीं हुये हैं।

संकट मोचक शिवकुमार सक्रिय

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि जेडीएस ने अपनी पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है। हम भी अपने पार्टी के नेताओं को बुलाएंगे और इस मुद्दे को सुलझाएंगे। मुझे विश्वास है कि जल्द सब ठीक हो जायेगा। राष्ट्र और दोनों पक्षों के हित में हम सरकार को सुचारू रूप से चलाना चाहते हैं। मुझे भरोसा है कि विधायक वापस आएंगे।

विधानसभा की मौजूदा स्थिति

भाजपा नेता येदुरप्पा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'आप राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में जानते हैं। मैं अभी तुमकुर जा रहा हूं और शाम को 4 बजे लौटूंगा। देखिए और इंतजार करिए। कर्नाटक विधानसभा की मौजूदा स्थिति की बात की जाये तो कर्नाटक की 225 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन सरकार के पक्ष में 118 विधायक थे। यह संख्या बहुमत के लिए जरूरी 113 से पांच ज्यादा थी। इसमें कांग्रेस के 79 विधायक, जेडीएस के 37 और तीन अन्य विधायक शामिल रहे हैं। इनमें एक बसपा से, एक कर्नाटक प्रग्न्यवंथा जनता पार्टी (केपीजेपी) से और एक निर्दलीय विधायक है। भाजपा के पास 105 विधायक हैं।

जेडीएस के 37 विधायक हैं और उसके 3 विधायकों ने इस्तीफा दिया है। अब उनके पास 34 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के कुल 80 विधायक हो गए थे, जिनमें से 10 ने इस्तीफा दिया है, उसके विधायक 70 हो गए हैं, जिसमें स्पीकर भी शामिल हैं। कांग्रेस-जेडीएस के पास अब 106 विधायक हैं। आपको बता दें कि बसपा और निर्दलीय का एक-एक विधायक भी इस गठबंधन में हैं।

बहरहाल कर्नाटक में चल रहे इस सियासी ड्रामे पर पूरे देश की निगाहें लगी है। राज्य के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी अमेरिका में हैं वे आज शाम को यहां पहुंचेंगे। जानकारी मिली है कि वे जेडीएस की बैठक लेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget