एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2021: यूपी में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, मई में नई तारीखों पर होगा विचार

UP Board Exam 2021 Postponed: यूपी में भी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. बता दें कि राज्य सरकार ने आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक मई में स्थिति की समीक्षा के बाद बोर्ड परीक्षाओं की नई तिथि का ऐलान किया जाएगा.

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा रद्द कर दी गई. वहीं 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई. गौरतलब है कि देश के कई अन्य राज्यों में भी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. वही उत्तर प्रदेश में  भी योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज बढ़ते संक्रमण के मामलों के देखते हुए आखिरकार बोर्ड की परिक्षाएं स्थगित कर दी हैं. मई में स्थिति की समीक्षा के बाद बोर्ड परीक्षा की नई तारीखों पर विचार किया जाएगा.

प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी 15 मई तक स्थगित

वहीं माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की नई तारीख 20 मई के बाद तय की जाएगी. वहीं प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी 15 मई तक स्थगित कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा.

8 मई से आयोजित होनी थी बोर्ड परीक्षाएं

गौरतलब  है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आगामी 8 मई 2021 से आयोजित की जानी थी और इसमें 56 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होने थे.  वहीं बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, जो माध्यमिक शिक्षा विभाग का भी कार्यभार संभालते हैं, ने संकेत दे दिया था कि परिक्षाएं स्थगित की जाती हैं. बता दें कि इस बीच बोर्ड परीक्षाओं का संचालन कराने वाले 19 अधिकारियों में से 17 अधिकारी कोरोना संक्रमित भी पाए गए, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कई राज्यों में स्थगित की जा चुकी हैं बोर्ड परीक्षाएं

 इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में भी कोरोनोवायरस के मामलों में खतरनाक वृद्धि को देखते हुए बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं. वहीं बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड की परीक्षा को रद्द और 12वीं की परीक्षा को स्थगित किया गया.  

ये भी पढ़ें

Covid-19: कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित या फिर कैंसिल, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

IGCAR Recruitment 2021: 337 ग्रुप ए, ग्रुप सी और स्टाइपेंड की भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget