एक्सप्लोरर

नोएडा: शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 1064 मामले आए सामने, 9 लोगों की हुई मौत

गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 1000 से ज्यादा मामले सामने आये. वहीं संक्रमण की वजह से 9 और मरीजों की मौत हो गई जिससे जनपद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गई. वहीं, आज 353 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई.

नोएडा. यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आये. वहीं संक्रमण की वजह से 9 और मरीजों की मौत हो गई. जिले में कोरोना मरने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है. वहीं, आज 353 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 33,689 हो गई है.

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 1064 मरीज पाये गये. उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 4793 मरीजों का उपचार चल रहा है. जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 28,803 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 33,689 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 9 मरीजों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है. उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी आई है. उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें, मास्क लगाएं, साफ सफाई का ध्यान रखें तथा जरूरत हो तभी घर से निकलें.

राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 37238 नए केस सामने आए हैं. वहीं, इसी दौरान संक्रमण की चपेट में आने से 196 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है. इस समय 2 लाख 73 हजार 653 एक्टिव केस हैं और अब तक राज्य में 10737 लोगों की मौत हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें :-

तेजस्वी यादव ने राज्यवासियों के नाम लिखा पत्र, स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोलते हुए जनता से की ये अपील 

मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक में सीएम केजरीवाल का बयान हुआ LIVE, पीएम ने जताई आपत्ति, CMO ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget