एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने राज्यवासियों के नाम लिखा पत्र, स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोलते हुए जनता से की ये अपील 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा, " एक दूसरे का सहयोग करें, नियमों का पालन करें और बचाव के उपायों को अपनाएं. संक्रमित होने के बाद उपचार कराने से बेहतर है कि हम संक्रमित ना होने के उपायों पर ध्यान दें." 

पटना: बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यवासियों के नाम खुला पत्र लिखा. पत्र के जरिये उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर निशाना साधने के साथ जनता से सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने अपने पत्र में कहा, " शासकीय विफलताओं की वजह से आमंत्रित कोरोना महामारी की दूसरी लहर इंसानों पर कहर बन कर टूट रही है. बिहार की बदहाल स्वास्थ्य संरचना, स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सकों और आपातकालीन जरूरतों और चिकित्सीय सुविधाओं की भारी कमी से आप भली भाँति अवगत हैं."

मौतों के सही आंकड़ों को भी छुपा रही है सरकार

उन्होंने कहा, " सभी जानते हैं बिहार के अस्पतालों में दवा, बेड, ऑक्सीजन और ईलाज का घोर अभाव है. यही वजह है कि चारों ओर लाशों के ढेर लगे हैं. कोरोना से हुई मौतों के सही आंकड़ों को भी छुपाया जा रहा है. ऐसे में हाथ जोड़कर अपील है कि मानवता पर आए इस खतरे का हमें आपसी सहयोग, सक्रियता, साहस, सतर्कता और जागरूकता के साथ सामना करना है."

नेता प्रतिपक्ष ने जनता से अपील करते हुए कहा, " एक दूसरे का सहयोग करें, नियमों का पालन करें और बचाव के उपायों को अपनाएं. संक्रमित होने के बाद उपचार कराने से बेहतर है कि हम संक्रमित ना होने के उपायों पर ध्यान दें." 

जनता से अपील करने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने कोरोना से बचाव के लिए 10 सुझाव भी दिए हैं, जो निम्न हैं- 

1. कोरोना के ख़िलाफ जंग में हम सब भी रक्षक हैं.

2. घबरायें नहीं. लक्षण दिखने और ससमय रिपोर्ट आने पर निरंतर चिकित्सकों से परामर्श लेते रहें.

3. घर में रहना सबसे आसान उपाय है. दुआ और दवा भी यही है. किसी गैर जरूरी काम के लिए घर से बाहर ना निकलें.

4. ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष एहतियात बरतें. महामारी के इस संकट काल में शादी-ब्याह, सामूहिक भोज, मुंडन-जनेऊ, सभा इत्यादि सांस्कृतिक, सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यक्रम कुछ समय के लिए स्थगित कर दें.

5. हर व्यक्ति एक दूसरे से कम से कम 6 फ़ीट की दूरी रखें.

6. अपने हाथों को बार-बार साबुन या हैंडवाश से धोते रहें.

7. मास्क का प्रयोग अवश्य करें, मास्क ना हो तो गमछे या रूमाल का प्रयोग कर सकते हैं. 

8. महिलाएं साफ दुपट्टा, चुन्नी, ओढ़नी या रूमाल को मास्क के रूप में प्रयोग कर सकती हैं.

9. बच्चों और बड़े- बुज़र्गों का विशेष ध्यान रखें, उन्हें बचाव के उपाय समझाएं.

10. कोरोना से लड़ना सबकी ज़िम्मेदारी है. सभी ईमानदारी से अपनी अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं.

कोरोना नियमों का पालन सच्ची राष्ट्र सेवा

तेजस्वी ने कहा, " प्रण लें कि हर नियम का पालन करेंगे और दूसरों को प्रेरित करेंगे. हर बिहारी के लिए ये कठिन परीक्षा की घड़ी है. हम हमेशा मुसीबतों से लड़कर जीतें है. हमारा हिम्मत, हौसला और सही फ़ैसला ही बेहतर परिणाम लाएगा. हम इस बार भी जीतेंगे. हमारे द्वारा बरती हर सावधानी, अपनाया हुआ बचाव का हर उपाय तथा नियमों का पालन ही राष्ट्र की सच्ची सेवा होगी."

यह भी पढ़ें -

हड़ताल पर गए NMCH के जूनियर डॉक्टर, अधीक्षक बोले- फिलहाल अस्पताल में भर्ती नहीं होंगे मरीज

जूनियर डॉक्टरों के साथ बदसलूकी पर बोले NMCH अधीक्षक- संयम बरतें परिजन, हमारे पास अमृत का घड़ा नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget