एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक में सीएम केजरीवाल का बयान हुआ LIVE, पीएम ने जताई आपत्ति, CMO ने दी सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे.

PM Modi CMs Covid 19 Meet: कोरोना के कहर के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा कि कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी होने से बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है, इन हालात से निबटने के लिए राष्ट्रीय योजना की आवश्यकता है. दिल्ली को कम ऑक्सीजन मिल रहा है. साथ ही उन्होंने एक देश एक वैक्सीन प्राइस की बात कही.

मुख्यमंत्री केजरीवाल का पूरा बयान LIVE टेलीकास्ट किया गया. इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद आपत्ति जताई और बैठक में कहा कि यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.

पीएम मोदी ने कहा, ''यह प्रोटोकॉल के खिलाफ हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री इन हाउस मीटिंग को लाइव टेलीकास्ट करे. यह उचित नहीं है. हमें प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए.'' इसके बाद सीएम केजरीवाल ने खेद जताते हुए कहा कि ''ठीक है सर, हम इसका आगे से ध्यान रखेंगे.''

वहीं केंद्र सरकार के सूत्रों ने कहा, ‘‘केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की पूरी बैठक का इस्तेमाल राजनीति करने में किया.’’ केंद्र के एक सूत्र ने कहा, ‘‘उन्होंने ऑक्सीजन हवाई मार्ग से मंगाने का विषय उठाया, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि ऐसा किया जा रहा है.'' 

सूत्र ने कहा कि उन्हें (केजरीवाल) पता है कि केंद्र टीके की एक भी खुराक अपने पास नहीं रखता और राज्यों से ही साझा करता है, लेकिन उन्होंने टीकों के दाम पर भी झूठ फैलाया. सभी मुख्यमंत्रियों ने इस बारे में बात की कि वे हालात में सुधार के लिए क्या कर रहे हैं. हालांकि केजरीवाल के पास इस बारे में बोलने के लिए कुछ नहीं है कि वह क्या कर रहे हैं?

मुख्यमंत्री कार्यालय की सफाई

केंद्र की आपत्ति के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सफाई दी है. सीएमओ ने कहा कि आज सीएम के संबोधन को लाइव साझा किया गया क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से कभी कोई निर्देश, लिखित या मौखिक नहीं आया है कि बातचीत को लाइव नहीं कहा जा सकता है. हालांकि, अगर कोई असुविधा हुई है तो हमें इस बात के लिए खेद जताते हैं.

क्या बोले केजरीवाल?
प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि वह मुख्यमंत्रियों को निर्देश दें ताकि दिल्ली तक ऑक्सीजन टैंकरों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके.’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस संकट से निपटने के लिए राष्ट्रीय योजना की जरूरत है.’’ प्रधानमंत्री से ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने का अनुरोध करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘केंद्र को सेना के जरिए सभी ऑक्सीजन संयंत्रों को अपने अधीन लेना चाहिए और ऑक्सीजन के हर ट्रक के साथ सेना का वाहन चलना चाहिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा और पश्चिम बंगाल से दिल्ली आने वाली ऑक्सीजन आपूर्ति या तो हवाई मार्ग से लाई जानी चाहिए या केंद्र द्वारा शुरू की गई ऑक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से मंगाई जानी चाहिए.’’

राज्य और केंद्र सरकार को अलग-अलग कीमतों पर टीके मिलने के विषय को बैठक में उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकारों को कोविड-19 के टीके केंद्र सरकार के समान कीमतों पर ही मिलने चाहिए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget