एक्सप्लोरर

हाथरस कांड में फोन कॉल रिकॉर्ड से आया नया मोड़, पीड़िता के भाई और आरोपी के बीच 100 से ज्यादा बार फोन पर हुई बात

बलात्कार की जिस पीड़िता की शिकायत पर पहले यूपी पुलिस को एक केस दर्ज करने में भी कई दिन लग गए, उसी मामले में अब यूपी पुलिस ने दो दिन के अंदर ताबड़तोड़ 19 केस दर्ज कर दिए हैं.

हाथरस मामले में फोन कॉल रिकॉर्ड से एक नया खुलासा हुआ है. एसआईटी की जांच में पता चला है कि पीड़िता के भाई और मुख्य आरोपी संदीप की फोन पर कई बार बातचीत हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2019 से लेकर मार्च 2020 के बीच दोनों ने एक दूसरे को 100 ज्यादा बार कॉल की. 60 से ज्यादा बार पीड़िता के भाई ने आरोपी संदीप को कॉल किया और 40 से ज्यादा बार आरोपी संदीप ने फोन किया.

बातचीत के डिटेल सोशल मीडिया पर वायरल हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये डिटेल्स लीक कौन कर रहा है, क्या ये जानबूझकर किया जा रहा है क्योंकि किसी की कॉल डिटेल्स निकलवाने का अधिकार सिर्फ पुलिस के पास ही है, पुलिस ही इस डिटेल की जानकारी रख सकती है. तो क्या कॉल डिटेल को लीक करवा कर पीड़ित परिवार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. एक रेप को छुपाने के लिए 100 से ज्यादा फोन कॉल्स का सहारा लिया जा रहा है?

अगर मान भी लिया जाए कि आरोपी और पीड़ित लड़की के भाई के बीच बात हुई भी थी तो बड़ा सवाल ये कि क्या लड़की के साथ हुए गैंगरेप और उसकी बेरहमी से हुई हत्या को ये तथ्य जायज ठहरा सकते हैं.

दो दिन के अंदर ताबड़तोड़ 19 केस दर्ज बलात्कार की जिस पीड़िता की शिकायत पर पहले यूपी पुलिस को एक केस दर्ज करने में भी कई दिन लग गए, उसी मामले में अब यूपी पुलिस ने दो दिन के अंदर ताबड़तोड़ 19 केस दर्ज कर दिए हैं. इनमें से 6 हाथरस केस में जबकि 13 इस केस को लेकर सोशल मीडिया में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और भड़काऊ पोस्ट करने के मामलें में, अयोध्या, लखनऊ समेत कई ज़िलों में दर्ज की गई हैं.

बता दें, पीड़ित परिवार ने पहली बार 14 सितंबर को पुलिस में शिकायत की थी, तब पुलिस केस दर्ज नहीं किया था. मुश्किल से केस दर्ज भी किया तो हल्की धाराओं में जब 29 सितंबर को पीड़िता की मौत हो गई, तब जाकर केस को रेप और हत्या के केस में दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें- हाथरस केस: CM योगी के निर्देश पर SIT को 10 दिन का और समय मिला, आज सौंपनी थी जांच रिपोर्ट कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव केस घटकर 9 लाख 7 हजार हुए, 24 घंटे में आए 72 हजार नए केस, 986 की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget