एक्सप्लोरर

UP: सुल्तानपुर में शुरू होगा 27 करोड़ की लागत से बना 100 बेड वाला हॉस्पिटल, कोरोना संक्रमितों का होगा इलाज

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर विधानसभा में 27 करोड़ की लागत से एक अस्पताल बनकर तैयार हुआ है. जिसका निरिक्षण जिला अधिकारी और सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि ने किया. वहीं अब इस अस्पताल को जल्द ही कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

सुलतानपुरः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर विधानसभा के अन्तर्गत 27 करोड़ की लागत से एक अस्पताल बनकर तैयार हुआ है. जहां गुरुवार को जिला अधिकारी और सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि ने एक साथ निरीक्षण किया.

तीन साल पहले तैयार हुआ अस्पताल

जिले के विरसिंहपुर में तीन साल पहले बनकर तैयार हुए 100 बेड के अस्पताल का दिन अब लौटने जा रहा है. इसके लिए सांसद मेनका गांधी ने युद्ध स्तर पर प्रयास किया. उन्होंने कल ही मुख्यमंत्री से फोन पर इस विषय पर बात की. इसके बाद गुरुवार को डीएम रवीश गुप्ता, एसपी विपिन मिश्रा और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे. निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि सात से दस दिन में यहां कोविड हास्पिटल शुरू कर दिया जाएगा.

डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि, जिला मुख्यालय से ब्लाक अखंडनगर क्षेत्र की दूरी लंबी पड़ जाती है. यहां जिला अस्पताल चलेगा तो क्षेत्रीय जनता को काफी लाभ होगा. तात्कालिक रूप से यहां बहुत जल्द कोविड वार्ड शुरू करना है. कुछ जगह यहां इन्क्रोच्मेन्ट की प्रॉब्लम है. जो भी कमियां हैं उसे एई ने देख लिया है. साथ ही साथ हमें डॉक्टर की पोस्टिंग करानी पड़ेगी क्योंकि चिकित्सा एक ऐसा कार्य है जो की विशेषज्ञ ही कर सकते हैं, उसका हम प्रयास करेंगे. 

तकनीकी कारणों से नहीं हुआ हॉस्पिटल का हैंड ओवर

वहीं सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने बताया कि, तकनीकि कारणों से हास्पिटल हैंड ओवर नहीं हो पाया. साल भर पहले सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा था. उसके बाद से दो-तीन बार बात करके इसको क्रियाशील कराने के लिए प्रयासरत थीं. स्थानीय विधायक सीता राम वर्मा ने भी प्रयास किया इस बीच कोरोना आ गया, लेकिन कल सांसद ने मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामले को दिया.

इसे पहले कार्यदायी संस्था कह रही थी के स्वास्थ्य विभाग हैंड ओवर ले नहीं रहा, स्वास्थ्य विभाग कह रहा था कार्यदायी संस्था हैंडओवर दे नहीं रही. रंजीत सिंह ने कहा हमने डीएम से कहा है कि एक बार सामूहिक रूप से निरीक्षण किया जाए. ताकि कमी का पता लगाया जा सके. अब दस दिनों में इसको शुरू कर दिया जाएगा.

27 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

आपको बता दें कि जिला मुख्यालय से 49 किलोमीटर दूर सेमरी रोड पर बिरसिंहपुर गांव में अगस्त 2014 में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण शुरू किया गया था. राजकीय निर्माण निगम को 27 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल के भवन को दो साल के अंदर बनाकर हैंडओवर करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन कार्यदाई संस्था निश्चित समयावधि के भीतर भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं कर सकी थी. समय के भीतर कार्य पूरा न होने के पीछे बजट न मिलने की बात सामने निकल कर आई थी. फिलहाल बजट के पास होते ही कार्यदाई संस्था ने भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया था. अस्पताल में मरीजों के लिए इमरजेंसी, आईसीयू, ओपीडी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के साथ अन्य सुविधाएं मौजूद रहेगी.

 

इसे भी पढ़ेंः
पश्चिम बंगाल: कूचबिहार और सीतलकुची में हिंसा प्रभावितों से मिले राज्यपाल धनखड़, विरोध में दिखाए गए काले झंडे

 

ICU-ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर साइबर ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार, फर्राटेदार इंग्लिश बोलकर करता था धोखाधड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget