एक्सप्लोरर

मेरठः सोतीगंज में गाड़ियों के अवैध कारोबार को लेकर सख्त हुई पुलिस, जानिए कैसे होता है धंधा

मेरठ के सोतीगंज में सालों से चले आ रहे गाड़ियों के अवैध कारोबार पर अब पुलिस सख्त हो गई है. देखिए कैसे होता था यहां चोरी और लूट की गाड़ियों का धंधा.

मेरठ। मेरठ का सोतीगंज, उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में चोरी और लूट की गाड़ियों की खरीद फरोख्त के लिए बदनाम है. आज आपको 'ऑपरेशन कबाड़ी' के तहत यहां की सच्चाई से रूबरू करवाएंगे.

यहां सोतीगंज की छतों, घरों और गोदामों में गाड़ियों के पार्ट्स, चेसि और इंजन भारी तादात में रखे हुए हैं. लेकिन मेरठ पुलिस की आंखें इनको देखने के लिए बंद हो जाती हैं. जबकि मेरठ पुलिस खुद कबूल करती है कि सोतीगंज में चोरी और लूट की गाड़ियों की खरीद फरोख्त का अवैध कारोबार होता है. इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने उन कबाड़ियों को चिन्हित भी कर लिया है जो इस तरह के कारोबार में संलिप्त हैं. इसी धंधे से उन्होंने करोड़ों की संपत्ति इकट्ठा कर रखी है.

कई सालों से हो रहा कारोबार दरअसल, मेरठ के सोतीगंज में ये अवैध कारोबार पिछले कई वर्षों से होता आ रहा है. पुलिस की नजर इस कारोबार पर कभी नहीं पड़ी. जब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक बीजेपी के नेताओं ने ही की तो मेरठ पुलिस एक्शन में आ गई. अब इस कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने का दावा करते हुए हाजी इकबाल समेत कई कबाड़ियों के घर और गोदाम में छापेमारी कर भारी तादाद में गाड़ियों के पार्ट्स, चेसिस और इंजन बरामद किया है.

दूसरे राज्यों में भी बेची जाती हैं गाड़ियां मेरठ के सोतीगंज में चोरी और लूट की गाड़ियों को खरीद कर उनके इंजन और चेसिस नंबर को बदलकर दूसरे राज्यों में भी बेचने का भी कारोबार किया जाता है. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सोतीगंज इस अवैध कारोबार के लिए बदनाम है. अब मेरठ पुलिस दावा कर रही है कि इस अवैध कारोबार को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा. साथ ही जो भी लोग इस अवैध कारोबार से जुड़े हुए हैंस उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी.

सवाल इस बात का है कि वर्षों से चले आ रहे इस कारोबार पर मेरठ पुलिस की अब तक नजरें इनायत क्यों रही ?. क्यों नहीं इस कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मेरठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. यही वजह है कि अब भी विश्वास नहीं होता कि इस कार्रवाई से वर्षों से फलफूल रहे इस कारोबार पर अंकुश लग पायेगा.

ये भी पढ़ेंः

केदारनाथ धामः अब तक करीब सवा लाख भक्तों ने किए दर्शन, जानिए कब बंद होंगे कपाट अयोध्या में पहली बार वर्चुअल दीपोत्सव का आयोजन करेगी योगी सरकार, ऐसे लगेगी हाजिरी 
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget