एक्सप्लोरर

UP: सीतापुर के बीआरसी ऑफिस में कूड़े की तरह पड़ी मिलीं सरकारी स्कूल के बच्चों की किताबें

सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी. बीएसए, एसडीएम और तहसीलदार ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिले के महमूदाबाद बीआरसी कार्यालय में सरकारी स्कूलों के बच्चों को बांटने के लिये भेजी गई किताबें और अन्य सामग्री कूड़े की तरह जमीन पर पड़ी हुई मिलीं. जब इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तब जाकर अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की. आनन-फानन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार बीआरसी कार्यालय पहुंचे और जांच शुरू की. ये किताबें विगत सत्रों की बताई जा रही हैं. बीएसए ने इस बारे में खण्ड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है.

सर्व शिक्षा अभियान के तहत भेजा गया था सामान 
सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर साल शासन द्वारा स्कूली बच्चों को बांटने के लिये किताबें, जूते-मोजे और अन्य पढ़ाई की सामग्री बीआरसी कार्यालयों पर भेजी जाती है. यहां से स्कूलों में पहुंचाकर उनका वितरण किया जाता है. शनिवार सुबह बीआरसी कार्यालय के कमरों में किताबें जमीन पर कूड़े की तरह पड़ी मिलीं. किताबो के बण्डल धूल से सने हुए थे. 

कई वर्षों से किताबें पड़ी होने की आशंका
बताया जा रहा है विगत कई सालों से अधिकांश किताबें बीआरसी पर ही पड़ी हैं, जो विद्यालयों तक पहुंची ही नहीं. इस मामले पर सूचना मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार, एसडीएम सुरेश कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और कमरों में बण्डल खुलवाकर किताबें की जांच शुरू की. 

क्या बोले बेसिक शिक्षा अधिकारी
बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि अधिकतर किताबें विगत सत्रों 17-18 और 18-19 की हैं. किन कारणों से इन किताबों का वितरण नहीं हो सका है इसके लिये खण्ड शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब किया गया है. पूरे मामले की जांच करने के बाद कार्यवाही की जायेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget