एक्सप्लोरर

उत्तराखंड सरकार ने जारी किए 'अनलॉक 4' के दिशानिर्देश, जानिए क्या है खास

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के लिए अनलॉक के चौथे चरण के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं.

देहरादून, एजेंसी। उत्तराखंड सरकार ने केंद्र द्वारा जारी 'अनलॉक 4' के दिशानिर्देशों को मंगलवार को लागू करते हुए कुछ प्रतिबंधों के साथ निषिद्ध क्षेत्र के बाहर सभी गतिविधियों को अनुमति दे दी.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में कहा गया है कि स्कूल, कालेज, शैक्षणिक तथा कोचिंग संस्थान छात्रों तथा नियमित कक्षा गतिविधियों के लिए 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन या 'डिस्टेंस लर्निंग' की अनुमति जारी रहेगी और उसे प्रोत्साहित किया जाएगा.

किसी भी प्रकार के साधन का उपयोग करते हुए अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी लोगों को अपनी यात्रा से पहले स्मार्ट सिटी वेब पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कराना अनिवार्य होगा. रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज सीमा चेक पोस्टों पर आवश्यक रूप से देखे जाएंगे.

सात दिन का पृथकवास इसके अलावा, अत्यधिक कोविड प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से सात दिन संस्थागत पृथक-वास केंद्र और फिर उसके बाद सात दिन घर पर पृथक-वास में रहना होगा. हालांकि, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोगों को केवल 14 दिन घर पर पृथक-वास में रहना होगा.

ऐसे मिलेगी पृथकवास से छूट इसके अतिरिक्त उत्तराखंड आने के 96 घंटे पहले कराई गयी कोविड जांच में रोग मुक्त पाए गये लोगों को पृथक-वास से छूट दी जाएगी. इसके लिए इन लोगों को आवश्यक रूप से अपनी जांच रिपोर्ट वेब पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. परिवार में किसी की मृत्यु या किसी अन्य जरूरी काम से सात दिन तक की छोटी अवधि के लिए उत्तराखंड आने वालों को भी पृथक-वास से मुक्त रखा जाएगा. हालांकि, इस दौरान उन्हें घर में रहना होगा और बाहर निकलने पर सभी प्रकार के सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा.

कोविड-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देशों का पालन सभी जिलों में जारी रहेगा. दस वर्ष से कम और 65 साल से उपर के बुजुर्ग को घर में रहने की सलाह दी गयी है.

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंडः कोरोना के 592 नए मामले आए सामने, 12 और लोगों की मौत

उत्तराखंडः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे प्रणब मुखर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget