एक्सप्लोरर

गौतमबुद्ध नगर: फर्जी डिग्री पर दस साल से कर रही थी शिक्षिका की नौकरी, FIR दर्ज

आरोपी शिक्षिका फरार बताई जा रही हैं. नियमानुसार उससे लगभग 40 लाख 70 हजार रुपये की रिकवरी की जानी है.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में हुए फर्जीवाड़े की परतें अब खुलने लगी हैं. गौतमबुद्ध नगर के शिक्षा विभाग में इसी तरह का एक मामला सामने आने के बाद से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

आरोप है कि फर्जी डिग्री के आधार पर मनीषा मथुरिया बीते 10 वर्षों से शिक्षिका के तौर पर काम कर रही हैं. विभाग ने उन्हें बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. शिक्षिका फरार बताई जा रही हैं.

गौतमबुद्ध नगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे की बीएड की डिग्री पर नौकरी करने वाली शिक्षिका मनीषा मथुरिया का फर्जीवाड़ा सामने आया है. इस मामले के उजागर होने के बाद से ही शिक्षिका फरार हैं. उन्होंने बताया कि मनीषा मथुरिया बीते 10 वर्ष से फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रही थीं. शिक्षिका की तैनाती ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में थी.

खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत सिंह ने शिक्षिका के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में कोतवाली बीटा-2 में एफआईआर दर्ज कराई है. बीएसए ने बताया कि शिक्षिका को बर्खास्त कर उसके द्वारा लिए गए वेतन की रिकवरी के आदेश दिए गए हैं.

बीएसए धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अनामिका शुक्ला फ्रॉड केस के उजागर होने के बाद शासन ने पूरे राज्य में शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए थे. उसी आदेश के क्रम में बीते दिनों मिली शिकायत के आधार पर जांच कराई गई. जांच में पाया गया कि जिस अनुक्रमांक को मनीषा मथुरिया के मार्कशीट में दर्ज किया गया है, वह अनुक्रमांक मनीषा मौर्या के नाम पर दर्ज है, जो कासगंज के वीके जैन कॉलेज की है.

जांच में यह भी पाया गया कि ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में नौकरी करने वाली मनीषा मथुरिया की डिग्री फर्जी है और वह मनीषा मौर्या की डिग्री पर नौकरी कर रही है. उन्होंने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ के बसौली गांव की रहने वाली मनीषा मथुरिया ने आंबेडकर विवि आगरा से वर्ष-2005 में जारी बीएड की डिग्री के आधार पर शिक्षिका की नौकरी हासिल की थी.

बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षिका मनीषा मथुरिया की पहली तैनाती वर्ष-2010 में अलीगढ़ के ऊंटगिरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव धनीपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई थी. वर्ष-2012 में उसका तबादला गौतमबुद्ध नगर के लिए कर दिया गया. वह ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी, बिसरख और नवादा प्राथमिक विद्यालय में तैनात रही. उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. नियमानुसार उससे लगभग 40 लाख 70 हजार रुपये की रिकवरी की जानी है.

इस बीच, पुलिस का कहना है कि इस मामले में पहली शिकायत दनकौर डायट के प्राचार्य ने की थी. उन्होंने सभी शिक्षकों की डिग्री की जांच करने का अनुरोध किया था. जांच में पाया गया कि साल-2008 में मनीषा ने बीटीसी की डिग्री ली थी, वह भी फर्जी थी.

यह भी पढ़ें:

पायलट की बगावत के बीच राहुल गांधी का बयान- "जिसे जाना है, जाएगा! पार्टी छोड़ कर जाने वालों से घबराने की जरूरत नहीं"

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना
ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: 3 साल के रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 'कुबेर के खजाने' का होगा मिलान
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: 3 साल के रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 'कुबेर के खजाने' का होगा मिलान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान- मथुरा शाही ईदगाह और जौहर विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ेगी, अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल
ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान- मथुरा शाही ईदगाह और जौहर विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ेगी, अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget