एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिहार सरकार, रिया चक्रवर्ती की याचिका का करेगी विरोध

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को याचिका दायर कर उनके खिलाफ पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने और बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगाने की सुप्रीम कोर्ट से अपील की.

पटना: सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला में अब बिहार सरकार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. अधिवक्ता केशव मोहन ने बताया कि बिहार सरकार ने रिया के उस अनुरोध का विरोध किया है, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने को कहा है.

मशहूर वकील और पूर्व एटॉर्नी जेनरल मुकुल रोहतगी सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार का पक्ष रखेंगे. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों के कहने पर वह इस केस को सीबीआई को सौंपने के लिए सिफारिश कर सकते हैं.

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने भी गुरुवार को को एक कैविएट (अर्जी) दायर की, ताकि इस मामले में कोई भी आदेश देने से पहले न्यायालय उनका भी पक्ष सुने.  राजपूत के पिता के के सिंह ने वकील नितिन सलूजा के माध्यम से न्यायालय में दायर कैविएट में कहा है कि इस मामले में उन्हें नोटिस दिये बगैर कुछ भी नहीं किया जाए.

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने बुधवार को कहा था कि रिया चक्रवती द्वारा पटना में दर्ज एफआईआर के ट्रांसफर के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने से संकेत मिलता है कि मुंबई पुलिस में कोई उनकी मदद कर रहा है.

बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को याचिका दायर कर उनके खिलाफ पटना में दर्फ एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने और बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगाने की सुप्रीम कोर्ट से अपील की

गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त प्राथमिकी दर्ज कराई है.  राजीव नगर पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त थाना अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया, "सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ 25 जुलाई करे उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है."

चौंतीस वर्षीय सुशांत का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में 14 जून को अपने अपार्टमेन्ट में छत से लटका मिला था. इसके बाद से ही मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख कर इस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:

सोनिया गांधी के साथ बैठक में कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों की मांग- राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget