एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडाः शिवपाल यादव बोले- प्रदेश में चरम पर है भ्रष्टाचार, सुरक्षित नहीं कोई भी आदमी

प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है.

ग्रेटर नोएडा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब लोग सुरक्षित नहीं हैं. वे यहां ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे. यहां उन्होंने एबीपी गंगा से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि रोजाना लूटपाट, रेप, हत्या की घटनाएं हो रही हैं.

शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी आदमी सुरक्षित नहीं है. भ्रष्टाचार चरम पर है. लूटपाट हत्या रेप जैसी घटनाएं बढ़ी हैं. थानों में पीड़ित न्याय के लिए गुहार लगाते हैं. उनसे मुकदमा दर्ज करने के लिए रिश्वत मांगी जाती है. तब जाकर एफआईआर लिखी जाती है. पुलिस झूठे मुकदमे लिखने के लिए थानों में रिश्वत ले रही है.

हाथरस की घटना लापरवाही शिवपाल यादव ने कहा कि हाथरस की घटना पुलिस की बड़ी लापरवाही रही है. अगर पुलिस उस मामले में पहले कार्रवाई कर लेती तो हो सकता है यह घटना नहीं होती. हाथरस की घटना के बाद प्रदेश में कई घटनाएं हुई हैं. प्रदेश में वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही. प्रदेश में पुलिस निर्दोषों पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई करती है लेकिन दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती. पूरे प्रदेश में यही हाल है.

उपचुनाव नहीं लड़ेगी प्रसपा वहीं, प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी उप-चुनाव नहीं लड़ेगी. उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 2022 चुनाव की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि वे गठबंधन कर पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, उनकी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करना होगी. अगर सपा के साथ बात नहीं बनती है तो वे बाकी विकल्पों की तलाश करेंगे.

ये भी पढ़ेंः

उत्तर प्रदेश ने 6 महीने में हासिल किया मनरेगा का वार्षिक टारगेट, साथ ही बनाया ये रिकॉर्ड महीनों से बंद शताब्दी एक्सप्रेस आज से शुरू, यात्रियों ने कहा- काफी राहत मिली 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
Embed widget