एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: अशोक गहलोत ने डीग को बनाया नया जिला, फिर भी नहीं मिला जनता का साथ, इस बड़ी वजह से कांग्रेस को झेलना पड़ा नुकसान?

Rajasthan New District Deeg: तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने डीग को अलग जिला तो घोषित कर दिया लेकिन यहां की तीन विधानसभा सीटों पर बीजेपी के विधायकों को जीत हासिल हुई.

Year Ender 2023: साल 2023 के अगस्त में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे. इस दौरान उन्होंने राज्य में 19 नए जिलों का एलान किया था. इसी क्रम में डीग को भी भरतपुर से अलग कर नया जिला बनाया गया. इसकी मांग काफी लंबे समय से चल रही थी इसलिए अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी रणनीति के तहत लाखों लोगों की मांग पूरी करते हुए डीग को यह सौगात दी. डीग को नया जिला बना दिया गया और यहां के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई. माना जा रहा था कांग्रेस का यह कदम चुनाव में पार्टी को फायदा पहुंचाएगा, हालांकि हुआ ऐसा नहीं.

डीग को नया जिला बनाने का कांग्रेस को नुकसान ही हुआ है. कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह विधानसभा चुनाव हार गए. विश्वेन्द्र सिंह ने साल 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में लगातार जीत दर्ज की थी. डीग को नया जिला बनवाने में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, यहां के मतदाताओं ने बीजेपी प्रत्याशी डॉ. शैलेष सिंह को वोट देकर विजयी बनाया दिया.

डीग से हमेशा जीता राज परिवार का सदस्य, इस बार मिली हार
डीग विधानसभा सीट पर हमेशा राज परिवार के सदस्य की जीत हुई है. वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले डीग और कुम्हेर की विधानसभा सीट अलग-अलग होती थी लेकिन परिसीमन के बाद कुम्हेर-डीग की सीट को एक कर दिया. साल 2008 के चुनाव में डॉ. दिगंबर सिंह की जीत हुई थी लेकिन साल 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में कुम्हेर-डीग विधानसभा सीट पर राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह की जीत हुई है. विश्वेन्द्र सिंह साल 2018 में बनी राजस्थान की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे. विश्वेन्द्र ने 2013 के चुनाव में डॉ. दिगंबर सिंह को हराया था और 2018 में डॉ. दिगंबर सिंह के बेटे डॉ. शैलेष सिंह को हराया था. हालांकि, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में डॉ. शैलेष सिंह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 

जाट बाहुल्य क्षेत्र डीग-कुम्हेर विधानसभा 
डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में जाट मतदाता सबसे अधिक हैं. डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 75 हजार जाट मतदाता हैं और दूसरे नंबर पर जाटव मतदाता आते हैं. कुम्हेर-डीग विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार के करीब जाटव वोटर्स हैं. ब्राह्मण समाज के 25 हजार मतदाता, वैश्य समाज के 22 हजार मतदाता, माली सैनी समाज के भी लगभग 15 हजार मतदाता हैं. बघेले ठाकुर के 10 हजार, लोधा के 10 हजार और गुर्जर समाज के करीब 5 हजार वोटर्स हैं. इसके अलावा, कोली समाज के 3 हजार वोटर्स और लगभग 10 हजार ठाकुर मतदाता हैं. डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 75 हजार जाट और दूसरे नंबर पर लगभग 50 हजार जाटव मतदाता आते हैं. यही मिलकर डीग का विधायक चुनते हैं. 

क्यों हुआ कांग्रेस को नुकसान?
डीग को नया जिला बनाया गया है लेकिन कुम्हेर तहसील के कुछ गांव जो भरतपुर के नजदीक हैं, उनको भी डीग जिले में शामिल कर लिया गया है. जब से डीग को नया जिला बनाने की घोषणा हुई थी तभी से कई गांवों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. गांव वालों का कहना था कि हमारे गांव की भरतपुर जिला मुख्यालय से मात्र 7-8 किलोमीटर की दूरी है. इसलिए हमारे गांव को भरतपुर जिले में ही रहने दिया जाए. हालांकि, किसी ने गांव वालों की सुनी नहीं और कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. विधानसभा चुनाव में डीग जिले की तीनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: रामलला के आगमन पर 22 जनवरी को राजस्थान में ABVP मनाएगी दीपोत्सव, हर गांव के मंदिर में ये है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget