एक्सप्लोरर

Albert Hall Museum: क्या बदल जाएगा जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम, क्यों शुरू हुई ऐसी चर्चा?

Albert Hall Museum: जयपुर के ऐतिहासक धरोहर का नाम बदले जाने की चर्चा राजस्थान में तेज हो गई है. भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक जयराम रमेश ने सीएम अशोक गहलोत से बात की है.

Jaipur Albert Hall Museum: देश सहित प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां नाम बदलने की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं. बीजेपी (BJP) पर नाम बदलने के आरोप लगाने वाली कांग्रेस (Congress) भी अब नाम बदलने की परंपरा को आगे बढ़ा रही है. राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक धरोहर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है. भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के संयोजक और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने की बातों से संकेत मिलता है. जयराम रमेश दौसा के लालसोट में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 

जयराम रमेश ने मुख्यमंत्री गहलोत से की बात

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शामिल होंगे. जयराम रमेश ने कहा कि मेरी इच्छा है कि अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम बदला जाए. अल्बर्ट क्वीन विक्टोरिया के पति थे और आज 2022 में अल्बर्ट नाम होना सही नहीं है. उन्होंने ने कहा कि इस सिलसिले में मैंने सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से बात भी की है. मुख्यमंत्री से नाम बदले जाने की अपील की. मैं समझता हूं कि जल्द फैसला ले लिया जाएगा. जयराम रमेश के बयान पर राजनीतिक हलकों में चर्चा और सरगर्मी तेज हो गई है. उनके बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

क्या बदलेगा अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम?

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने जयराम नरेश के बयान का स्वागत किया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आखिर 70 साल बाद कांग्रेस सरकार चेती है. अंग्रेजों की गुलामी को छोड़े हुए 70 साल हो चुके हैं. ऐसे में देर आए दुरुस्त आए हैं. उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नाम बदले जाने पर मुख्यमंत्री गहलोत योगी सरकार का विरोध कर रहे थे. अब कांग्रेस सरकार के नाम बदलने का स्वागत किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार बीजेपी की योजनाओं का नाम बदलकर आगे बढ़ा रही है. हमारी अन्नपूर्णा योजना का नाम बदलकर इंदिरा रसोई किया गया. अब मैं उम्मीद करता हूं कि अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम बदलकर किसी गांधी परिवार के नाम से नहीं रखेंगे. 

Udaipur: महाराणा भूपाल हॉस्पिटल को मिली स्पेशल OT, कैंसर मरीजों को होगा फायदा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget