एक्सप्लोरर

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, जानें कब से कब तक रहेगा विंटर ब्रेक?

Rajsthan Winter Break: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सर्दी को देखते हुए इस बार शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से करने का फैसला किया है. ये छुट्टियां 5 जनवरी तक जारी रहेंगी.

Rajasthan Winter Holidays: राजस्थान में सर्दी का सितम शुरू हो गया है. सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ गई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पारा और लुढ़केगा. इसी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट किया कि क्योंकि मौसम विभाग की चेतावनी है कि प्रदेश में 24 दिसंबर से सर्दी की तीव्रता बढ़ जाएगी. इसलिए इस बार शीतकालीन अवकाश शिक्षा विभाग की शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा.

दरअसल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कुछ दिन पहले कहा था कि जब ठंड पड़ेगी उसी के आधार पर छुट्टी की जाएगी. लेकिन पिछले दो दिनों से अलग-अलग तरह के बयान जारी किए जा रहे थे. सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही थी. अब उन्होंने उदयपुर में स्पष्ट रूप से कह दिया है. 

प्राइवेट स्कूलों को करना होगा पालना 
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जो आदेश जारी किया है उसके हिसाब से ही सरकारी और निजी स्कूल बंद होंगे. कोई लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही गई है. मौसम विभाग के अनुसार यहां पर मौसम बदल गया है. आज से ही ठंडी हवाएं चल रही है.

कई इलाकों में बारिश
बता दें कि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते 24 घंटे में राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई और कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रहा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह तक राज्य के गंगानगर, चूरू, बीकानेर, अनूपगढ़, तारानगर, पिलानी व झुंझुनू सहित कई जगह एक मिलीमीटर से 10 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई.

कई जगह छाया कोहरा
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम राजस्थान में कई जगह कोहरा छाया रहा. इस दौरान न्यूनतम तापमान अलवर में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर, जयपुर संभाग में बादल छाए हुए हैं और कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई है.

अगले कुछ दिनों में बढ़ेगी सर्दी
इसके अलावा, 26-27 सितंबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा. इसका प्रभाव उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी इलाके में देखने को मिलेगा. इसके प्रभाव से बादल छाए रहने व कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

राजस्थान के कोटपुतली में बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget