एक्सप्लोरर

डॉक्टर-इंजीनियर नहीं, इस बार कोटा की लड़की बनेगी मिस वर्ल्ड 2025! जानिए कौन हैं नंदिनी गुप्ता

Nandini Gupta: कोटा की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया का ताज जीतकर ग्लैमर की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. अब वे मिस वर्ल्ड 2025 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.

Miss World Contestant Nandini Gupta: राजस्थान के कोटा शहर को जहां अब तक डॉक्टर और इंजीनियर बनाने की फैक्ट्री के रूप में जाना जाता रहा है, वहीं अब यह शहर एक नए कारण से देश-विदेश में सुर्खियों में है. इस बार कोटा की एक बेटी ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की परंपरा को तोड़ते हुए ब्यूटी विद ब्रेन की दुनिया में कोटा का नाम ऊंचा किया है. हम बात कर रहे हैं नंदिनी गुप्ता की, जो इस साल 72वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं. 

नंदिनी गुप्ता ने वर्ष 2023 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतकर देशभर में पहचान बनाई थी. महज 21 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का झंडा बुलंद करने जा रहीं नंदिनी ने 19 साल की उम्र में ही मिस इंडिया बनकर यह साबित कर दिया था कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती. कैसे तय किया उन्होंने यहां तक का सफर? क्या है पसंद, कहां से पढ़ाई की, और क्या करते हैं उनके मां-बाप? आइए जानते हैं नंदिनी गुप्ता की कहानी.

कोटा से मुंबई तक की पढ़ाई और मॉडलिंग का सफर
नंदिनी की स्कूली शिक्षा कोटा के सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई, जहां से उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खुद के पर्सनल डेवेलपमेंट पर खास ध्यान दिया. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मुंबई के ITM बिजनेस स्कूल में बिजनेस मैनेजमेंट का चयन किया. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग, स्टेज प्रजेंटेशन और सोशल वर्क में खुद को निखारा. कोटा की शांत और अनुशासित जीवनशैली ने उन्हें फोकस करना सिखाया, जिसे वे अपनी सफलता का आधार मानती हैं. उन्हें अपनी जड़ों से जुड़ा रहना पसंद है और राजस्थानी संस्कृति को वे गर्व से मंचों पर प्रस्तुत करती हैं.

डांस, क्लासिक हिंदी फिल्में और समाजसेवा है पसंद
नंदिनी की सिर्फ एक ब्यूटि प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है. वे आत्मविश्वास, सामाजिक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण की मिसाल हैं. उन्हें डांस, क्लासिक हिंदी फिल्में और समाजसेवा खास तौर पर पसंद हैं. वे मानसिक स्वास्थ्य और महिला शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना चाहती हैं और खासकर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करने की इच्छा रखती हैं. प्रियंका चोपड़ा को वे अपना प्रेरणा स्रोत मानती हैं और कहती हैं कि प्रियंका ने यह दिखा दिया कि भारतीय महिलाएं वैश्विक मंचों पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं.

क्या करते हैं नंदिनी गुप्ता के मां-बाप?
नंदिनी गुप्ता कोटा के तलवंडी क्षेत्र की रहने वाली हैं. उनके पिता का नाम सुमित गुप्ता है, जो एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां रेखा गुप्ता गृहिणी हैं. माता-पिता ने उन्हें हमेशा खुले मन से सपने देखने और उन्हें पूरा करने की आजादी दी. नंदिनी मानती हैं कि परिवार का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. आज जब वे मिस वर्ल्ड के मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, तब कोटा शहर उन्हें गर्व के प्रतीक के रूप में देख रहा है. उनके सफर ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े सपने देख सकती हैं और उन्हें पूरा कर दुनिया में देश का नाम रोशन कर सकती हैं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget