एक्सप्लोरर

'इक दिन मर जाऊं ला कानूड़ा' भजन पर नाचते-नाचते सचमुच मर गया शिक्षक! मातम में बदली खुशियां

Heart Attack Viral Video: जयपुर जिले में शिक्षक की रिटायरमेंट की खुशी में भजन संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें डांस करते हुए एक शख्स की मौत हो गई. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Rajasthan News: किसी ने सही कहा है मौत पर किसी का बस नहीं. कब किसको मौत हो जाए ये भी पता नहीं. जब मौत आती है तो ऐसे आती है जिसकी कभी किसी ने उम्मीद नहीं की होती. कुछ ऐसा ही हुआ है. राजधानी जयपुर के रेणवाल के भैंसलाना गांव में, जहां एक व्यक्ति की डांस करते-करते अचानक मौत हो गई.  

दरअसल, जयपुर में रेणवाल के भैंसलाना गांव में 45 वर्षीय शिक्षक की डांस करने के दौरान अचानक मौत हो गई. मृतक शिक्षक के भाई मंगल जाखड़ मुंडोती के राजकीय माध्यमिक विद्यालय से बतौर शिक्षक के पद से रिटायर हुए थे. रिटायरमेंट की खुशी में भजन संध्या का आयोजन किया गया था. लेकिन रिटायरमेंट कार्यक्रम मातम में बदल गया. 

डांस करते-करते गई जान
कार्यक्रम में डांसर के साथ 45 वर्षीय शिक्षक मन्नाराम जाखड़ भी डांस करने लगे, खुशी से झूमने लगे. 4-5 भजनों पर नाचने के बाद वे बैठ गए. रात 12 बजे के करीब जब डांसर 'इक दिन मर जाऊं ला कानूड़ा, ध्हारी मुस्कान के मारे भजन पर डांस कर रहे थे तो मन्नाराम फिर उठे और डांस करने लगे. लेकिन कुछ देर बाद ही वे अचानक वो लड़खड़ाकर गिर गए और वापस खड़ा नहीं हो पाए. कुछ लोग इसे डांस का हिस्सा समझ रहे थे तो कुछ ने समझदारी दिखाई और कार्यक्रम को रोककर शिक्षक को सीपीआर दिया गया.

मुंह से सांस देने की कोशिश भी की गई. लेकिन सब प्रयास विफल रहे और शिक्षक मन्नाराम जाखड़ हमेशा के लिए दुनिया से अलविदा कह गए. उन्हें अस्पताल भी लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  

मृतक मन्नाराम जाखड़ जोधपुर जिले के जुड़ गांव के सरकारी स्कूल में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक थे. शिक्षक की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, कइयों के बदलेंगे पदभार, दौड़ में शामिल हैं ये नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mobile Lab खोलेगी मिलावटखोरों की पोल! दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन
Mobile Lab खोलेगी मिलावटखोरों की पोल! दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन
'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'
'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'
जालोरः आलासन में सरपंच चुनाव नतीजे पर घमासान, एक वोट से जीतीं रकमा देवी
जालोरः आलासन में सरपंच चुनाव नतीजे पर घमासान, एक वोट से जीतीं रकमा देवी
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला पर बवाल, अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को घेरा
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला पर बवाल, अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को घेरा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
Embed widget