एक्सप्लोरर

Rajasthan News: ऑनलाइन होगी एमएसपी पर गेहूं की खरीद, बेवसाइट पर रजिस्ट्रेशन से पहले किसान कर लें यह काम

MSP in Rajasthan : किसान गेहूं विक्रय के लिए 25 जून 2023 तक सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक पंजीयन करवा सकेंगे.पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों में जनआधार कार्ड अनिवार्य है.

Agriculture News: रबी की प्रमुख फसल गेहूं कटाई की स्टेज पर आ चुकी है.कुछ जगहों पर कटाई हो भी चुकी है तो कुछ जगह चल रही है.ऐसे में माना जा सकता हैं कि 15-20 दिन में नए गेहूं बाजार में आ जाएंगे. बाजार में आने के बाद सबसे बड़ी समस्या भाव को लेकर होती है, क्योंकि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है.इसी कारण सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है और उसी पर खरीदती है.अब समर्थन मूल्य पर खरीद का और ज्यादा सरलीकरण किया गया है.सरकार अब समर्थन मूल्य पर ऑनलाइन  खरीदी करेगी. 

किसान किस बेवसाइट पर कराएंगे रजिस्ट्रेशन 

सरकार के निर्देशानुसार खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से राज्य में आरएमएस 2023-24 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य उदयपुर संभाग में एक अप्रैल से 30 जून 2023 तक होगा.जिला कलेक्टर (रसद) ताराचंद मीणा ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का काम ऑनलाइन होगा.इसके लिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है.इस पोर्टल का लिंक खाद्य विभाग की वेबसाइट ‘फूड डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन’(www.food.rajasthan.gov.in)पर गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन नाम से उपलब्ध है. कलेक्टर ने किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री के लिए इस ऑनलाइन पोर्टल का अधिकाधिक उपयोग के संबंध में जागरूकता करने के लिए विस्तृत निर्देश दिए हैं. 

रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करना होगा किसानों को

जिला रसद अधिकारी नरेश बुनकर ने बताया कि राज्य के किसान गेहूं विक्रय के लिए 25 जून 2023 तक सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक पंजीयन करवा सकेंगे.पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों में जनआधार कार्ड अनिवार्य है.कृषक के जनआधार कार्ड में पंजीकृत परिवार के एक या एक से अधिक सदस्यों (जिनके नाम से गिरदावरी है) द्वारा भी पोर्टल पर पंजीकरण हो सकेगा.पंजीयन से पूर्व पंजीयनकर्ता जनआधार कार्ड में जानकारी (खाता संख्या,मोबाइल नंबर आदि) को अद्यतन करना होगा.वहीं भूमि संबंधी दस्तावेजों में पटवारी की ओर से जारी गिरदावरी की मूल प्रति,किराए की भूमि, बटाईदार,अनुबंध भूमि व बटाई का एग्रीमेंट हुआ है एवं रेंट एग्रीमेंट की प्रति,भूमि मालिक का जन आधार माह जिसमें बैंक संबंधी दस्तावेज बैंक पासबुक की प्रति,किसानों को उनकी उपज के समर्थन मूल्य का उनके बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा.इसके लिए बैंक पासबुक की प्रति आवश्यक है.उन्होंने बताया कि कृषक पंजीयन से पूर्व जनआधार कार्ड में अपने खाते नंबर को अपडेट करें.खाता संख्या और आईएफएससी कोड में विसंगति के लिए कृषक स्वयं उत्तरदायी होगा.

रिजस्ट्रेशन के लिए गिरदावरी रिकार्ड में नाम होना जरूरी 
बुनकर ने बताया कि भूमि अभिलेख औऱ गिरदावरी के लिए खाद्य विभाग की ओर से विकसित सॉफ्टवेयर को राजस्व विभाग भू-प्रबंधन कार्यालय, राजस्थान के पास उपलब्ध भूमि अभिलेख गिरदावरी के ऑनलाइन रिकॉर्ड से एकीकृत किया गया है.गिरदावरी में जिसका नाम होगा,उसी का पंजीकरण मान्य होगा.यदि भूमि अभिलेख या गिरदावरी का ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है तो ऐसे प्रकरणों में पोर्टल पर किसान द्वारा भूमि अभिलेख का रिकॉर्ड स्वयं इंद्राज कर गिरदावरी की प्रमाणित प्रति अपलोड करना आवश्यक होगा.कृषक को पोर्टल पर क्रय केंद्र चुनने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है.

ये भी पढ़ें

Dholpur News: एग्जाम के प्रेशर में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, शव लटका देख मकान मालिक को आया हार्ट अटैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget