एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती का बड़ा बयान, 'मुसलमानों को किसी का...'

Murshidabad Violence: सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती चिश्ती ने कहा कि हमें देश के संविधान पर यकीन रखना चाहिए. मुसलमानों को किसी का राजनीतिक मोहरा नहीं बनना चाहिए.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा पर ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि हिंसा कहीं पर भी हो वो समाज के हित में नहीं होती, देश के हित में नहीं होती. हिंसा की निंदा तो सभी करते हैं लेकिन मैं तमाम लोगों से अपील करूंगा कि शांति बनाए रखें. इस वक्फ कानून में कोई भी ऐसी बात नहीं है जिससे आपके महजबी मामलात को कोई नुकसान होता हो या हमारी वक्फ की संपत्ति को नुकसान होता हो.

'किसी का राजनीतिक मोहरा नहीं बनाना चाहिए'

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, "हमें सरकार पर यकीन रखना चाहिए. देश के संविधान पर यकीन रखना चाहिए और किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए. किसी के हाथों की कठपुतली नहीं बनना चाहिए. खासकर मैं देश के मुसलमानों से अपील करूंगा कि जब-जब आपके विकास या आपके अधिकारों के सुरक्षा की बात हुई है, आपको राजनीतिक मोहरा बनाया गया है. आपको किसी का राजनीतिक मोहरा नहीं बनाना चाहिए." 

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान (11 अप्रैल) को हिंसा भड़क गई थी. इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. हिंसा मामले में अभी  तक 210 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस प्रशासन अलर्ट है. प्रभावित इलाकों में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है. 

बंगाल हिंसा के न्यायिक जांच की मांग

इस बीच मंगलवार (15 अप्रैल) को सीपीआईएम ने बंगाल में हुए हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की गई है. सीपीएम पश्चिम बंगाल के सेक्रेटरी मोहम्मद सलीम ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट के सिटिंग जज से इनकी न्यायिक जांच होनी चाहिए. सीपीएम नेता ने आरोप लगाया कि टीएमसी और बीजेपी दोनों ही धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget