एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कम हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Today in Rajasthan: जैसलमेर के फतेहगढ़ में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं,डूंगरपुर में नौ मिलीमीटर, अजमेर के सरवाड और बाड़मेर के सिंदरी में सात-सात मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश दर्ज की गई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. विभाग ने किसी भी जगह के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.इससे उम्मीद है कि पिछले कुछ दिनों की बारिश से कम हुआ तापमान अब बढ़ेगा. बुधवार को सबसे अधिक तापमान डुंगरपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस धौलपुर में दर्ज किया गया. 

राजस्थान में कहां-कहां हुई बरसात

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह से ही मौसम बदलने लगा था. जैसलमेर के फतेहगढ़ में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं,डूंगरपुर में नौ मिलीमीटर, अजमेर के सरवाड और बाड़मेर के सिंदरी में सात-सात मिलीमीटर,अजमेर के अरांई में पांच मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. इसी तरह कई अन्य स्थानों पर तीन से एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इस दौरान कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े.इसका असर राज्य के अधिकतम तापमान पर पड़ा. कई जगह अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई. 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बुधवार को जारी रहा. इसकी वजह से जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखी गई. विभाग के मुताबिक गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य के अधिकांश भागों में समाप्त हो जाएगा. अगले चार दिन तक मौसम शुष्क रहने और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 13-14 मार्च से राज्य में सक्रिय होने की संभावना है. इससे राज्य में एक बार फिर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनेगी. 

राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम

वहीं अगर आज प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो राजधानी जयपुर में पारा आज 19 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसी तरह चूरू में 18 से 34, जोधपुर में 18 से 35, बीकानेर में 16 से 32, जैसलमेर में 18 से 35, उदयपुर में 14 से 29 और कोटा में 18 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राहुल गांधी को 'झक्की' बताने वाले अनिरुद्ध सिंह के अपने मंत्री पिता से नहीं हैं अच्छे संबंध, इस वजह से बिगड़े थे रिश्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget